ख़ुफ़िया रिपोर्ट में आतंकी हमले की थी आशंका, PM ने किया था कश्मीर दौरा कैंसिल, पहलगाम पर खड़गे का बड़ा दावा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रांची में कहा कि केंद्र ने आतंकी हमले पर खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी पहलगाम में अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात क्यों नहीं किए थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र ने खुफिया नाकामी स्वीकार की है तो क्या पहलगाम हमले में लोगों की मौत के लिए उसे जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलता है, सरकार ने इसे स्वीकार किया है और वे इसे हल करेंगे। अगर उन्हें यह पता था, तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया? इसे भी पढ़ें: भारत को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा, अमेरिकी सदन में हुआ ऐलान, संसाधनों से मदद करेगा ट्रंप प्रशासनखड़गे ने आगे दावा किया कि मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए सरकार के साथ खड़ी है, देश पार्टी से ऊपर है। खड़गे ने यह भी कहा कि हम भारत के लिए, गरीब जनता के लिए, आदिवासियों के लिए लड़ते हैं; भाजपा केवल जुमलों में विश्वास रखती है।  इसे भी पढ़ें: इन देशों ने बिछाया है तगड़ा जाल, इसलिए मोदी पहलगाम का बदला लेने में कर रहे देरी? कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बंद करने और एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदायों से नौकरियां छीनने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं।  मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारे सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।  

PNSPNS
May 7, 2025 - 03:30
 0
ख़ुफ़िया रिपोर्ट में आतंकी हमले की थी आशंका, PM ने किया था कश्मीर दौरा कैंसिल, पहलगाम पर खड़गे का बड़ा दावा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रांची में कहा कि केंद्र ने आतंकी हमले पर खुफिया रिपोर्ट होने के बाद भी पहलगाम में अधिक सुरक्षा कर्मी तैनात क्यों नहीं किए थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब केंद्र ने खुफिया नाकामी स्वीकार की है तो क्या पहलगाम हमले में लोगों की मौत के लिए उसे जवाबदेह नहीं ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि खुफिया विफलता है, सरकार ने इसे स्वीकार किया है और वे इसे हल करेंगे। अगर उन्हें यह पता था, तो उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया?
 

इसे भी पढ़ें: भारत को आतंकवाद के खिलाफ खड़ा होना होगा, अमेरिकी सदन में हुआ ऐलान, संसाधनों से मदद करेगा ट्रंप प्रशासन


खड़गे ने आगे दावा किया कि मुझे जानकारी मिली है कि हमले से 3 दिन पहले, पीएम मोदी को एक खुफिया रिपोर्ट भेजी गई थी और इसलिए उन्होंने कश्मीर जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया, मैंने यह एक अखबार में भी पढ़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी कार्रवाई के लिए सरकार के साथ खड़ी है, देश पार्टी से ऊपर है। खड़गे ने यह भी कहा कि हम भारत के लिए, गरीब जनता के लिए, आदिवासियों के लिए लड़ते हैं; भाजपा केवल जुमलों में विश्वास रखती है। 

 

इसे भी पढ़ें: इन देशों ने बिछाया है तगड़ा जाल, इसलिए मोदी पहलगाम का बदला लेने में कर रहे देरी?


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति सार्वजनिक क्षेत्र के संस्थानों को बंद करने और एससी, एसटी तथा ओबीसी समुदायों से नौकरियां छीनने की है। उन्होंने कहा कि झारखंड में गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं।  मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है। हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारे सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow