खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल

आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंतजार खत्म हो गया और अल नासर ने सऊदी प्रो लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। दमाक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अल नासर ने 4-1 की शानदार जीत दर्ज की, जिसमें रोनाल्डो ने दो गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी।बता दें कि जनवरी 2023 में सऊदी अरब आने के बाद यह रोनाल्डो का पहला सऊदी प्रो लीग खिताब है। अल नासर ने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि क्लब के इतिहास का यह 11वां लीग खिताब भी रहा है।मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह अल नासर के पास खिताब जीतने का मौका था, लेकिन अल हिलाल के खिलाफ मुकाबले में आखिरी समय में हुई गलती के कारण टीम केवल बराबरी पर रुक गई थी। इसके बाद एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में जापान के गाम्बा ओसाका के खिलाफ हार ने टीम पर दबाव बढ़ा दिया था।हालांकि दमाक के खिलाफ मुकाबले में जॉर्ज जीसस की टीम ने कोई गलती नहीं की। पहले हाफ के आखिर में सादियो माने ने टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में किंग्सले कोमान ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार दो गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अल नासर के पक्ष में कर दिया।रोनाल्डो ने इस सत्र में लीग में 27 और 28वां गोल दर्ज किया। बता दें कि सऊदी अरब में तीन सत्र खेलने के दौरान वह क्लब के लिए 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपने दूसरे कार्यकाल के बाद सऊदी प्रो लीग का रुख किया था।इस मुकाबले में पूर्व लिवरपूल खिलाड़ी सादियो माने और पूर्व एटलेटिको मैड्रिड तथा चेल्सी स्टार जोआओ फेलिक्स भी अल नासर के लिए मैदान में उतरे थे। टीम के शानदार प्रदर्शन ने घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया।मुकाबले के अंतिम मिनटों में जब रोनाल्डो को मैदान से बाहर बुलाया गया तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका स्वागत करता नजर आया। पांच बार के बैलन डी ओर विजेता रोनाल्डो भावुक भी दिखाई दिए।गौरतलब है कि रोनाल्डो अब पुर्तगाल, इंग्लैंड, स्पेन, इटली और सऊदी अरब में घरेलू लीग खिताब जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वह अब विश्व कप 2026 में पुर्तगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे, जो उनके करियर का छठा विश्व कप होगा।बता दें कि अल नासर के साथ रोनाल्डो ने इससे पहले 2023 में अरब क्लब चैंपियंस कप भी जीता था, लेकिन उसे आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता नहीं माना जाता है।

PNSPNS
May 23, 2026 - 12:04
 0
खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल
आखिरकार क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंतजार खत्म हो गया और अल नासर ने सऊदी प्रो लीग 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया। दमाक के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अल नासर ने 4-1 की शानदार जीत दर्ज की, जिसमें रोनाल्डो ने दो गोल दागकर टीम की जीत पक्की कर दी।

बता दें कि जनवरी 2023 में सऊदी अरब आने के बाद यह रोनाल्डो का पहला सऊदी प्रो लीग खिताब है। अल नासर ने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल करते हुए अपने सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी अल हिलाल को पीछे छोड़ दिया। गौरतलब है कि क्लब के इतिहास का यह 11वां लीग खिताब भी रहा है।

मौजूद जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह अल नासर के पास खिताब जीतने का मौका था, लेकिन अल हिलाल के खिलाफ मुकाबले में आखिरी समय में हुई गलती के कारण टीम केवल बराबरी पर रुक गई थी। इसके बाद एएफसी चैंपियंस लीग टू के फाइनल में जापान के गाम्बा ओसाका के खिलाफ हार ने टीम पर दबाव बढ़ा दिया था।

हालांकि दमाक के खिलाफ मुकाबले में जॉर्ज जीसस की टीम ने कोई गलती नहीं की। पहले हाफ के आखिर में सादियो माने ने टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ की शुरुआत में किंग्सले कोमान ने स्कोर 2-0 कर दिया। इसके बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने लगातार दो गोल कर मुकाबले को पूरी तरह अल नासर के पक्ष में कर दिया।

रोनाल्डो ने इस सत्र में लीग में 27 और 28वां गोल दर्ज किया। बता दें कि सऊदी अरब में तीन सत्र खेलने के दौरान वह क्लब के लिए 100 से ज्यादा गोल कर चुके हैं। उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड में अपने दूसरे कार्यकाल के बाद सऊदी प्रो लीग का रुख किया था।

इस मुकाबले में पूर्व लिवरपूल खिलाड़ी सादियो माने और पूर्व एटलेटिको मैड्रिड तथा चेल्सी स्टार जोआओ फेलिक्स भी अल नासर के लिए मैदान में उतरे थे। टीम के शानदार प्रदर्शन ने घरेलू दर्शकों को जश्न मनाने का बड़ा मौका दिया।

मुकाबले के अंतिम मिनटों में जब रोनाल्डो को मैदान से बाहर बुलाया गया तो पूरा स्टेडियम खड़े होकर उनका स्वागत करता नजर आया। पांच बार के बैलन डी ओर विजेता रोनाल्डो भावुक भी दिखाई दिए।

गौरतलब है कि रोनाल्डो अब पुर्तगाल, इंग्लैंड, स्पेन, इटली और सऊदी अरब में घरेलू लीग खिताब जीतने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वह अब विश्व कप 2026 में पुर्तगाल की ओर से खेलते नजर आएंगे, जो उनके करियर का छठा विश्व कप होगा।

बता दें कि अल नासर के साथ रोनाल्डो ने इससे पहले 2023 में अरब क्लब चैंपियंस कप भी जीता था, लेकिन उसे आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त प्रतियोगिता नहीं माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow