कैरीबियाई क्षेत्र में नौकाओं पर अमेरिकी हमले ‘अस्वीकार्य’ हैं - मानवाधिकार उच्चायुक्त
यूएन मानवाधिकार कार्यालय (OHCHR) ने सचेत किया है कि कैरीबियाई और प्रशान्त क्षेत्र में नौकाओं को संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा हवाई हमलों में निशाना बनाए जाने की घटनाएँ, अन्तरराष्ट्रीय मानवाधिकार क़ानूनों का उल्लंघन हैं, और ड्रग्स तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई में समुचित क़ानूनी उपायों का सहारा लिए जाने की आवश्यकता है. अमेरिका ने इन नौकाओं के मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त होने का आरोप लगाते हुए हमले किए हैं, जिनमें अब तक 60 से अधिक लोगों के मारे जाने की ख़बर है.