केजरीवाल पर कांग्रेस का पलटवार, तारिक अनवर- AAP का बिहार में संगठन नहीं, गलतफहमी दूर हो जाएगी

कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल का सम्मान करते हैं। वह वर्तमान में एक पार्टी नेता और एक पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए। अगर वह बिहार का दौरा कर रहे हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी और नेता को अपनी पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कहीं भी जाने का अधिकार है। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि हालांकि, सच्चाई यह है कि केजरीवाल की बिहार में कोई वास्तविक संगठनात्मक उपस्थिति नहीं है। हां, वह (बिहार) का दौरा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें अपनी गलतफहमी का एहसास होगा। भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है, बिहार चुनाव के नतीजे सब कुछ स्पष्ट कर देंगे। आपको बता दें कि केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम बिहार में कांग्रेस या इंडिया ब्लॉक सहयोगियों के समर्थन के बिना ही चुनाव में उतरेंगे। केजरीवाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर गठबंधन था तो कांग्रेस ने विसावदर उपचुनाव क्यों लड़ा। वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमें हराने और वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि बिहार में सभी 243 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए थे। 

PNSPNS
Jul 4, 2025 - 04:29
 0
केजरीवाल पर कांग्रेस का पलटवार, तारिक अनवर- AAP का बिहार में संगठन नहीं, गलतफहमी दूर हो जाएगी
कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि हम अरविंद केजरीवाल का सम्मान करते हैं। वह वर्तमान में एक पार्टी नेता और एक पार्टी (आप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के गैरजिम्मेदाराना बयान देने से बचना चाहिए। अगर वह बिहार का दौरा कर रहे हैं, तो उन्हें कोई नहीं रोक रहा है। उन्होंने कहा कि हर पार्टी और नेता को अपनी पार्टी की विचारधारा को बढ़ावा देने के लिए कहीं भी जाने का अधिकार है। 

इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने साफ तौर पर कहा कि हालांकि, सच्चाई यह है कि केजरीवाल की बिहार में कोई वास्तविक संगठनात्मक उपस्थिति नहीं है। हां, वह (बिहार) का दौरा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव परिणाम आने के बाद उन्हें अपनी गलतफहमी का एहसास होगा। भ्रम की कोई गुंजाइश नहीं है, बिहार चुनाव के नतीजे सब कुछ स्पष्ट कर देंगे। आपको बता दें कि केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि हम बिहार में कांग्रेस या इंडिया ब्लॉक सहयोगियों के समर्थन के बिना ही चुनाव में उतरेंगे। 

केजरीवाल ने कहा कि इंडिया ब्लॉक केवल लोकसभा चुनावों के लिए था। अब कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर गठबंधन था तो कांग्रेस ने विसावदर उपचुनाव क्यों लड़ा। वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमें हराने और वोट काटने के लिए कांग्रेस को भेजा था। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है। हालांकि, चुनाव आयोग ने तारीखों की घोषणा नहीं की है। गौरतलब है कि बिहार में सभी 243 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव अक्टूबर या नवंबर 2025 में होने हैं। पिछले विधानसभा चुनाव अक्टूबर-नवंबर 2020 में हुए थे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow