ओडिशा के सुंदरगढ़ में महिला चिकित्सक घर पर मृत मिली

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला चिकित्सक अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान सलिला पांडा के रूप में हुई है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आज सुबह जब वह नहीं उठीं तो उनके पति उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पांडा पिछले 10-15 वर्ष से सुंदरगढ़ जिले के रनगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी थीं। बडागांव के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विभूति भूषण भोई ने कहा, ‘‘हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

PNSPNS
Jul 19, 2025 - 04:30
 0
ओडिशा के सुंदरगढ़ में महिला चिकित्सक घर पर मृत मिली

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक महिला चिकित्सक अपने घर पर मृत पाई गईं। पुलिस ने यह जानकारी दी। मृतका की पहचान सलिला पांडा के रूप में हुई है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘आज सुबह जब वह नहीं उठीं तो उनके पति उन्हें पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पांडा पिछले 10-15 वर्ष से सुंदरगढ़ जिले के रनगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से जुड़ी थीं। बडागांव के उप-मंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) विभूति भूषण भोई ने कहा, ‘‘हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow