एक दिन पहले चढ़ाई हथियार में धार.. पत्नी के मायके जाते ही पिता ने कुल्हाड़ी से रेत डाला अपने चार मासूम बच्चों का बेरहमी से गला, फिर लगा ली फांसी

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जिले के मानपुर चचरी गांव में जब गांव  वालों  ने घर के आंगन में खून की धारे बहती हुई देखी तो वह बैचेन हो गये और भाग कर देखने चले गये की आखिर राजीव कुमार के घर में क्या हो गया है। चारों तरह हाहाकार मंच गया। पूरे गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के अंदर खौफ बैठ गया। आइये जानते हैं कि पूरी वारदात क्या है? इसे भी पढ़ें: 'सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगे रोक, यातायात में होती है दिक्कत', भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर की मांगशाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के निवासी राजीव कुमार (36) ने घर में अपने ही चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (नौ), प्रगति (सात) और ऋषभ (पांच) की पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।  इसे भी पढ़ें: Rajasthan के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी, ट्रैक करने पर मिली ये लोकेशनद्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब राजीव के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मृतक के पिता के हवाले से बताया कि राजीव एक साल पहले दुर्घटना का शिकार हो गया था जिससे उसके सिर में काफी चोट आई थी और उसका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी के चलते राजीव अक्सर उग्र हो जाता था और बुधवार को राजीव की पत्नी अपने मायके चली गई थी।  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव ने वारदात को अंजाम देने पहले बुधवार रात हथियार को धार भी लगाई थी। पुलिस ने रेती तथा धारदार हथियार को घटना स्थल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:55
 0
एक दिन पहले चढ़ाई हथियार में धार.. पत्नी के मायके जाते ही पिता ने कुल्हाड़ी से रेत डाला अपने चार मासूम बच्चों का बेरहमी से गला, फिर लगा ली फांसी
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है। जिले के मानपुर चचरी गांव में जब गांव  वालों  ने घर के आंगन में खून की धारे बहती हुई देखी तो वह बैचेन हो गये और भाग कर देखने चले गये की आखिर राजीव कुमार के घर में क्या हो गया है। चारों तरह हाहाकार मंच गया। पूरे गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के अंदर खौफ बैठ गया। आइये जानते हैं कि पूरी वारदात क्या है?
 

इसे भी पढ़ें: 'सड़क पर नमाज पढ़ने पर लगे रोक, यातायात में होती है दिक्कत', भाजपा विधायक ने पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर की मांग


शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के निवासी राजीव कुमार (36) ने घर में अपने ही चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (नौ), प्रगति (सात) और ऋषभ (पांच) की पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। 
 

इसे भी पढ़ें: Rajasthan के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा को मिली जान से मारने की धमकी, ट्रैक करने पर मिली ये लोकेशन


द्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब राजीव के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी। उन्होंने मृतक के पिता के हवाले से बताया कि राजीव एक साल पहले दुर्घटना का शिकार हो गया था जिससे उसके सिर में काफी चोट आई थी और उसका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी के चलते राजीव अक्सर उग्र हो जाता था और बुधवार को राजीव की पत्नी अपने मायके चली गई थी।
 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव ने वारदात को अंजाम देने पहले बुधवार रात हथियार को धार भी लगाई थी। पुलिस ने रेती तथा धारदार हथियार को घटना स्थल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow