उत्तराखंड-हिमाचल को कहें अलविदा! भारत की ये 4 जगहें बर्फबारी में दे सकती हैं ज़बरदस्त नजारे

वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। सर्दियों के मौसम में स्नोफॉल होता है जिसे देखकर किसी जन्नत से काम नहीं लगता है। बर्फबारी देखने की बात आती है, तो लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने की सोचते हैं। अगर आप भी बार-बार इन जगहों पर जाकर बोर हो गए हैं, तो नई जगहों को ट्राई करें। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां सर्दियों के दौरान होने वाली तगड़ी बर्फबारी दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और बर्फ से ढकी वादियां यात्रियों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा उन अन्य स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आप शानदार स्नोफॉल का आनंद ले सकती हैं। गुलमर्ग, जम्मू एंड कश्मीर कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां का गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। विंटर सीजन में यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। आपको बता दें क‍ि ये जगह एशिया के बेस्ट स्कीइंग स्पॉट में भी शामिल है। गुलमर्ग में बर्फबारी का नजारा बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आप गोंडोला राइड, केबल कार से व्हाइट वैली का नजारा देख सकते हैं फोटोशूट के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है।तवांग, अरुणाचल प्रदेशअगर आप बर्फबारी का मजा किसी यूनिक स्थान पर लेना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग जा सकते हैं। इसको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत स्नो डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। हनीमून के लिए भी ये जगहें परफेक्ट है।जुलूक, सिक्किमसिक्किम तो अपने आप में खूबसूरती का बेहतरीन उदाहरण है। जुलूक बर्फबारी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां की घुमावदार सड़कें आपको एडवेंचर का एहसास कराएंगी। स्नोफॉल और नेचर को करीब से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यहां आप जरुर जा सकते हैं।लद्दाख, लेहएडवेंचर पसंद करने वालों के लिए लद्दाख किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता। सर्दियों के मौसम में यहां जबरदस्त बर्फबारी होती है, जिससे नवंबर से जनवरी तक तापमान काफी गिर जाता है। इस अवधि में पूरा लद्दाख चमकदार सफेद बर्फ की परत से ढका हुआ बेहद मनमोहक दिखाई देता है।

PNSPNS
Nov 23, 2025 - 21:49
 0
उत्तराखंड-हिमाचल को कहें अलविदा! भारत की ये 4 जगहें बर्फबारी में दे सकती हैं ज़बरदस्त नजारे
वैसे तो भारत में घूमने के लिए कई जगहें मौजूद हैं। सर्दियों के मौसम में घूमने का एक अलग ही मजा होता है। सर्दियों के मौसम में स्नोफॉल होता है जिसे देखकर किसी जन्नत से काम नहीं लगता है। बर्फबारी देखने की बात आती है, तो लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश जाने की सोचते हैं। अगर आप भी बार-बार इन जगहों पर जाकर बोर हो गए हैं, तो नई जगहों को ट्राई करें। भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जहां सर्दियों के दौरान होने वाली तगड़ी बर्फबारी दिल को मंत्रमुग्ध कर देती है। इन स्थानों की प्राकृतिक सुंदरता, शांत वातावरण और बर्फ से ढकी वादियां यात्रियों को एक अनोखा अनुभव प्रदान करती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के अलावा उन अन्य स्थानों के बारे में बताएंगे, जहां आप शानदार स्नोफॉल का आनंद ले सकती हैं।
 
गुलमर्ग, जम्मू एंड कश्मीर
 
कश्मीर को भारत का स्वर्ग कहा जाता है। यहां का गुलमर्ग किसी जन्नत से कम नहीं है। विंटर सीजन में यह जगह और भी खूबसूरत हो जाती है। आपको बता दें क‍ि ये जगह एशिया के बेस्ट स्कीइंग स्पॉट में भी शामिल है। गुलमर्ग में बर्फबारी का नजारा बहुत ही सुंदर लगता है। यहां पर आप गोंडोला राइड, केबल कार से व्हाइट वैली का नजारा देख सकते हैं फोटोशूट के लिए ये जगह बेस्ट मानी जाती है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अगर आप बर्फबारी का मजा किसी यूनिक स्थान पर लेना चाहते हैं, तो अरुणाचल प्रदेश का तवांग जा सकते हैं। इसको नॉर्थ ईस्ट इंडिया की सबसे खूबसूरत स्नो डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकती हैं। हनीमून के लिए भी ये जगहें परफेक्ट है।

जुलूक, सिक्किम

सिक्किम तो अपने आप में खूबसूरती का बेहतरीन उदाहरण है। जुलूक बर्फबारी के लिए पूरी दुनिया में फेमस है। यहां की घुमावदार सड़कें आपको एडवेंचर का एहसास कराएंगी। स्नोफॉल और नेचर को करीब से एन्जॉय करना चाहते हैं, तो यहां आप जरुर जा सकते हैं।

लद्दाख, लेह

एडवेंचर पसंद करने वालों के लिए लद्दाख किसी स्वर्ग से कम नहीं माना जाता। सर्दियों के मौसम में यहां जबरदस्त बर्फबारी होती है, जिससे नवंबर से जनवरी तक तापमान काफी गिर जाता है। इस अवधि में पूरा लद्दाख चमकदार सफेद बर्फ की परत से ढका हुआ बेहद मनमोहक दिखाई देता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow