उत्तर प्रदेश : मां ने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंकने के बाद फांसी लगायी, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुयी है।इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया कवच, रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा उन्होंने बताया कि वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भूख से मर गए 65 बच्चे, राज्य सरकार को HC ने लगाई फटकार, पूछा- आपकी चिंता कहां है?  राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर कार्य करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

PNSPNS
Nov 15, 2025 - 09:06
 0
उत्तर प्रदेश : मां ने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंकने के बाद फांसी लगायी, दोनों की मौत

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जनपद के बभनी थाने के जोबेदह गांव में एक महिला ने दस माह के अपने बच्चे को जलते चूल्हे में फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। महिला ने बच्चे की मौत के बाद फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मरने वाली महिला की पहचान राजपति (28) के तौर पर हुयी है।

इसे भी पढ़ें: योगी सरकार ने नारी शक्ति को दिया कवच, रात की शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को मिलेगा बड़ा फायदा

उन्होंने बताया कि वह बुधवार को छत्तीसगढ़ स्थित अपने ससुराल से मायके आई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को रात के खाने के बाद जब सभी घरवाले सो गए तब राजपति ने दस माह के बेटे को जलते चूल्हे में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में भूख से मर गए 65 बच्चे, राज्य सरकार को HC ने लगाई फटकार, पूछा- आपकी चिंता कहां है?

 

राजपति ने बेटे की मौत के बाद ख़ुद को भी साड़ी का फंदा बनाकर घर की बड़ेर से फांसी लगा ली, जिससे उसकी भी मौत हो गयी। परिजनों का कहना है कि उसका पति बाहर रहकर कार्य करता है, इस वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहती थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow