इस चु*** के साथ हमें 4 साल और...भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर इस अमेरिकी महिला ने ट्रंप को हिंदी में LIVE गाली दे डाली

पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र हो रहा है। पूरी दुनिया एनलाइज कर रही है कि कैसे भारत अमेरिका के संबंधों को ट्रंप सबसे बुरे दौर पर ले गए। ऐसी ही एक बहस अमेरिका में भी हुई। अमेरिका के लोग भी ट्रंप के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। तभी ऐसी ही एक बहस के दौरान जार्ज टाउन विश्वविद्यालय की एक अमेरिकी राजनीतिक एक्सपर्ट कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने ट्रंप के बारे में बोलते हुए न सिर्फ उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें खुलकर गाली दी। इसे भी पढ़ें: 50% टैरिफ के बाद भी पूरी तरह नहीं बिगड़ी बात, भारत ने अभी भी ट्रेड डील के लिए बातचीत के दरवाजे खुले रखे हैंकैरोल क्रिस्टीन फेयर ने इस पर जरा भी अफसोस नहीं करते हुए दोबारा दोहरा कर वो शब्द कहे। एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर चर्चा चर्चा हो रही थी। बातचीत पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा कर रहे थे। जिनका सवाल भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर था। मोइद पीरजादा के सवाल पर फेयर ने ट्रंप के 6 महीने के कार्यकाल पर अपनी निराशा व्यक्त की। इसके साथ ही ट्रंप को एक बेहद ही अपमानजनक शब्द से संबोधित कर दिया। इसे भी पढ़ें: Modi का त्रिशूल ट्रंप के टैरिफ को कर देगा बेअसर! स्ट्रैटर्जी फेल होती देख बार-बार फोन मिलाते रह गए US प्रेसिडेंटपीरज़ादा राजनीतिक विश्लेषक से पूछती हैं कि क्या अमेरिका भारत को चीन के प्रतिकार के रूप में देखने से आगे बढ़ चुका है। फेयर जवाब देती हैं कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। दुर्भाग्य से, ट्रम्प के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज़्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। अमेरिकी नौकरशाही 25 सालों से इस नीति पर काम कर रही थी। इसलिए, उनका मानना ​​है कि इसके लिए सिर्फ़ ट्रंप प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराना नासमझी होगी। एक आशावादी के रूप में फेयर का कहना है कि उनका मानना ​​है कि अमेरिकी नौकरशाही इसे एक साथ बनाए रखेगी। लेकिन, मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि यह छह महीने की बात है और हमें इस चू... के चार साल मिल गए हैं।  Christine Fair called Donald Trump a 'Chutiya' in an interview with Moeed Pirzada! pic.twitter.com/Qsv0CTpxor— Sensei Kraken Zero (@YearOfTheKraken) August 25, 2025

PNSPNS
Aug 28, 2025 - 04:30
 0
इस चु*** के साथ हमें 4 साल और...भारत पर टैरिफ लगाने को लेकर इस अमेरिकी महिला ने ट्रंप को हिंदी में LIVE गाली दे डाली

पूरी दुनिया में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाए गए टैरिफ का जिक्र हो रहा है। पूरी दुनिया एनलाइज कर रही है कि कैसे भारत अमेरिका के संबंधों को ट्रंप सबसे बुरे दौर पर ले गए। ऐसी ही एक बहस अमेरिका में भी हुई। अमेरिका के लोग भी ट्रंप के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे हैं। तभी ऐसी ही एक बहस के दौरान जार्ज टाउन विश्वविद्यालय की एक अमेरिकी राजनीतिक एक्सपर्ट कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने ट्रंप के बारे में बोलते हुए न सिर्फ उनके खिलाफ अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया बल्कि उन्हें खुलकर गाली दी। 

इसे भी पढ़ें: 50% टैरिफ के बाद भी पूरी तरह नहीं बिगड़ी बात, भारत ने अभी भी ट्रेड डील के लिए बातचीत के दरवाजे खुले रखे हैं

कैरोल क्रिस्टीन फेयर ने इस पर जरा भी अफसोस नहीं करते हुए दोबारा दोहरा कर वो शब्द कहे। एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर चर्चा चर्चा हो रही थी। बातचीत पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा कर रहे थे। जिनका सवाल भारत पर लगाए गए टैरिफ को लेकर था। मोइद पीरजादा के सवाल पर फेयर ने ट्रंप के 6 महीने के कार्यकाल पर अपनी निराशा व्यक्त की। इसके साथ ही ट्रंप को एक बेहद ही अपमानजनक शब्द से संबोधित कर दिया। 

इसे भी पढ़ें: Modi का त्रिशूल ट्रंप के टैरिफ को कर देगा बेअसर! स्ट्रैटर्जी फेल होती देख बार-बार फोन मिलाते रह गए US प्रेसिडेंट

पीरज़ादा राजनीतिक विश्लेषक से पूछती हैं कि क्या अमेरिका भारत को चीन के प्रतिकार के रूप में देखने से आगे बढ़ चुका है। फेयर जवाब देती हैं कि उन्हें ऐसा नहीं लगता। दुर्भाग्य से, ट्रम्प के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में बहुत ज़्यादा विशेषज्ञ नहीं हैं। अमेरिकी नौकरशाही 25 सालों से इस नीति पर काम कर रही थी। इसलिए, उनका मानना ​​है कि इसके लिए सिर्फ़ ट्रंप प्रशासन को ज़िम्मेदार ठहराना नासमझी होगी। एक आशावादी के रूप में फेयर का कहना है कि उनका मानना ​​है कि अमेरिकी नौकरशाही इसे एक साथ बनाए रखेगी। लेकिन, मेरे अंदर का निराशावादी कहता है कि यह छह महीने की बात है और हमें इस चू... के चार साल मिल गए हैं।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow