आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान

हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और पति वीर साहू के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।दरअसल, एक इवेंट के दौरान जब स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया, तो उन्हें देखते ही सपना चौधरी मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में बोल पड़ीं, "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है।" सपना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। भले ही सपना ने यह बात हंसते हुए कही हो, लेकिन फैंस इसे उनकी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी के तनाव से जोड़कर देख रहे हैं। View this post on Instagram A post shared by Kusum Goyat (@kusum_goyat_1) इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोलतलाक की खबरेंसपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और बात तलाक तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, बीच में वीर साहू द्वारा सपना चौधरी के साथ घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सब विवादों के बाद सपना ने वीर साहू का घर छोड़ दिया है और अब वे नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही हैं। इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?सपना का बड़ा खुलासाइससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए थे। सपना ने साफ कहा था कि उन्हें और वीर साहू को आपस में कभी प्यार महसूस ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा था, "मैं सिर्फ पत्नी का धर्म निभा रही हूं और वो पति का धर्म निभा रहे हैं, लेकिन अगर आप प्यार की बात करेंगे तो वो हमारे बीच कभी नहीं था।" इसी इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने हाथ पर बने पति के नाम का 'वीर' टैटू भी हटवाने की बात कही थी, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था।

PNSPNS
Jun 17, 2026 - 09:09
 0
आजकल आदमियों से बन नहीं रही, Veer Sahu संग तल्खी के बीच Sapna Choudhary का बड़ा बयान
हरियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ और पति वीर साहू के साथ चल रहे विवादों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इसी बीच उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दरअसल, एक इवेंट के दौरान जब स्टेज पर परफॉर्मेंस के लिए सिंगर मासूम शर्मा को बुलाया गया, तो उन्हें देखते ही सपना चौधरी मजाकिया लेकिन तीखे अंदाज में बोल पड़ीं, "आजकल मेरी आदमियों से बन नहीं रही है।" सपना की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंसने लगे। भले ही सपना ने यह बात हंसते हुए कही हो, लेकिन फैंस इसे उनकी मौजूदा शादीशुदा जिंदगी के तनाव से जोड़कर देख रहे हैं।


इसे भी पढ़ें: Kalki 2 में Alia Bhatt की सीक्रेट एंट्री, Hyderabad में चुपचाप शूट किया दमदार रोल


तलाक की खबरें

सपना चौधरी और वीर साहू के रिश्ते को लेकर पिछले काफी दिनों से बाजार गर्म है। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय से अनबन चल रही है और बात तलाक तक पहुंच चुकी है। इतना ही नहीं, बीच में वीर साहू द्वारा सपना चौधरी के साथ घरेलू हिंसा करने का मामला भी सामने आया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सब विवादों के बाद सपना ने वीर साहू का घर छोड़ दिया है और अब वे नजफगढ़ में अपने मायके में रह रही हैं।
 

इसे भी पढ़ें: गोविंदा के बालों का खुला राज! पत्नी Sunita Ahuja बोलीं- हां, Hair Patch लगाते हैं, इसमें बुरा क्या?


सपना का बड़ा खुलासा

इससे पहले एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में भी सपना चौधरी ने अपनी शादी को लेकर बेहद हैरान करने वाले खुलासे किए थे। सपना ने साफ कहा था कि उन्हें और वीर साहू को आपस में कभी प्यार महसूस ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा था, "मैं सिर्फ पत्नी का धर्म निभा रही हूं और वो पति का धर्म निभा रहे हैं, लेकिन अगर आप प्यार की बात करेंगे तो वो हमारे बीच कभी नहीं था।" इसी इंटरव्यू के दौरान सपना ने अपने हाथ पर बने पति के नाम का 'वीर' टैटू भी हटवाने की बात कही थी, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबरों ने और जोर पकड़ लिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow