अब आपका टीवी बनेगा स्मार्ट PC, जियो-पीसी से पाएं Adobe Express फ्री

रिलायंस जियो ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में जियो-पीसी लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस सस्ते और स्मार्ट क्लाउड बेस्ड कंप्यूटर के बारे में और जानकारी साझा की है। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ ₹400 प्रतिमाह में यूजर्स को ₹50,000 वाले हाईएंड कंप्यूटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। अगर आपके पास नया कंप्यूटर खरीदने का बजट नहीं है या जरूरत महसूस नहीं हो रही, तो अब आप अपने स्मार्ट टीवी को ही कंप्यूटर में बदल सकते हैं।टीवी से बनाएं वर्चुअल कंप्यूटर, वो भी बिना महंगा हार्डवेयर खरीदेजियो का यह जियो-पीसी एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है, जो घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को हाईएंड कंप्यूटर में बदल देता है। इसमें न तो आपको महंगा सीपीयू खरीदना पड़ेगा, न ही हार्ड डिस्क या रैम की चिंता करनी पड़ेगी। जिन यूजर्स के पास जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर कनेक्शन है, वे सिर्फ ₹400 के प्लान के साथ इसका फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि नए यूजर्स के लिए पहले महीने यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त है।इसे भी पढ़ें: डिजिटल पेमेंट होगा और भी सुरक्षित, UPI में आएगा नया फीचरदेश का पहला Pay-as-you-go कंप्यूटिंग मॉडलJio-पीसी देश का पहला ऐसा क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो पे-एज-यू-गो मॉडल पर काम करता है। यानी जितना इस्तेमाल करेंगे, उतना ही भुगतान करना होगा। इसमें किसी तरह का लॉक-इन पीरियड नहीं है, न ही मेंटेनेंस का झंझट। ना हार्डवेयर बदलना है, ना सॉफ्टवेयर अपग्रेड करना है। बस टीवी से कीबोर्ड और माउस को जोड़ें, जियो-पीसी ऐप लॉन्च करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।गेमिंग और ग्राफिक्स भी होंगे आसानजियो का कहना है कि जियो-पीसी सिर्फ डेली यूज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी प्रोसेसिंग क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह गेमिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो रेंडरिंग जैसे टास्क भी हैंडल कर सकता है। कंपनी का दावा है कि मार्केट में ऐसा कंप्यूटर लेने के लिए कम से कम ₹50,000 का खर्च करना पड़ता है, जबकि जियो-पीसी में वही पावर सिर्फ ₹400 में उपलब्ध है।Adobe Express फ्री, क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा साथजियो ने Adobe कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ‘Adobe Express’ जैसे प्रीमियम डिजाइनिंग और एडिटिंग टूल को यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। Adobe Express आमतौर पर प्रोफेशनल ग्राफिक्स डिजाइनिंग के लिए यूज होता है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के साथ 512GB क्लाउड स्टोरेज, AI टूल्स और कई एप्लिकेशन्स की सुविधा भी दी जाएगी। यानी छात्रों से लेकर फ्रीलांसर तक, सभी के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है।जियो-पीसी को टीवी से कैसे जोड़ें?इस क्लाउड पीसी को कनेक्ट करना भी बेहद आसान है। अगर आपके घर में जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट है, तो उसमें यूएसबी पोर्ट से कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करें। इसके बाद मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप लॉन्च करें, लॉग इन करें और बस, आपका टीवी कंप्यूटर में बदल जाएगा।जियो-पीसी उन लाखों भारतीयों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो सीमित बजट में कंप्यूटर जैसी सुविधा चाहते हैं। यह न केवल डिजिटल डिवाइड को कम करेगा, बल्कि शिक्षा, फ्रीलांसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे कामों को भी और आसान बना देगा। सिर्फ ₹400 में इतना सब कुछ मिलना, सच में डिजिटल युग की सबसे बड़ी डील है।- डॉ. अनिमेष शर्मा

PNSPNS
Aug 19, 2025 - 04:30
 0
अब आपका टीवी बनेगा स्मार्ट PC, जियो-पीसी से पाएं Adobe Express फ्री
रिलायंस जियो ने डिजिटल क्रांति की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए हाल ही में जियो-पीसी लॉन्च किया है। अब कंपनी ने इस सस्ते और स्मार्ट क्लाउड बेस्ड कंप्यूटर के बारे में और जानकारी साझा की है। सबसे खास बात यह है कि सिर्फ ₹400 प्रतिमाह में यूजर्स को ₹50,000 वाले हाईएंड कंप्यूटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। अगर आपके पास नया कंप्यूटर खरीदने का बजट नहीं है या जरूरत महसूस नहीं हो रही, तो अब आप अपने स्मार्ट टीवी को ही कंप्यूटर में बदल सकते हैं।

टीवी से बनाएं वर्चुअल कंप्यूटर, वो भी बिना महंगा हार्डवेयर खरीदे

जियो का यह जियो-पीसी एक क्लाउड-बेस्ड वर्चुअल डेस्कटॉप प्लेटफॉर्म है, जो घर या दफ्तर में मौजूद टीवी स्क्रीन को हाईएंड कंप्यूटर में बदल देता है। इसमें न तो आपको महंगा सीपीयू खरीदना पड़ेगा, न ही हार्ड डिस्क या रैम की चिंता करनी पड़ेगी। जिन यूजर्स के पास जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर कनेक्शन है, वे सिर्फ ₹400 के प्लान के साथ इसका फायदा उठा सकते हैं। खास बात यह है कि नए यूजर्स के लिए पहले महीने यह सर्विस बिल्कुल मुफ्त है।

इसे भी पढ़ें: डिजिटल पेमेंट होगा और भी सुरक्षित, UPI में आएगा नया फीचर

देश का पहला Pay-as-you-go कंप्यूटिंग मॉडल

Jio-पीसी देश का पहला ऐसा क्लाउड प्लेटफॉर्म है जो पे-एज-यू-गो मॉडल पर काम करता है। यानी जितना इस्तेमाल करेंगे, उतना ही भुगतान करना होगा। इसमें किसी तरह का लॉक-इन पीरियड नहीं है, न ही मेंटेनेंस का झंझट। ना हार्डवेयर बदलना है, ना सॉफ्टवेयर अपग्रेड करना है। बस टीवी से कीबोर्ड और माउस को जोड़ें, जियो-पीसी ऐप लॉन्च करें और कंप्यूटिंग शुरू करें।

गेमिंग और ग्राफिक्स भी होंगे आसान

जियो का कहना है कि जियो-पीसी सिर्फ डेली यूज तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी प्रोसेसिंग क्षमता इतनी जबरदस्त है कि यह गेमिंग, ग्राफिक डिजाइनिंग और वीडियो रेंडरिंग जैसे टास्क भी हैंडल कर सकता है। कंपनी का दावा है कि मार्केट में ऐसा कंप्यूटर लेने के लिए कम से कम ₹50,000 का खर्च करना पड़ता है, जबकि जियो-पीसी में वही पावर सिर्फ ₹400 में उपलब्ध है।

Adobe Express फ्री, क्लाउड स्टोरेज भी मिलेगा साथ

जियो ने Adobe कंपनी के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत ‘Adobe Express’ जैसे प्रीमियम डिजाइनिंग और एडिटिंग टूल को यूजर्स मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। Adobe Express आमतौर पर प्रोफेशनल ग्राफिक्स डिजाइनिंग के लिए यूज होता है। इसके अलावा सब्सक्रिप्शन के साथ 512GB क्लाउड स्टोरेज, AI टूल्स और कई एप्लिकेशन्स की सुविधा भी दी जाएगी। यानी छात्रों से लेकर फ्रीलांसर तक, सभी के लिए यह एक बेहतर विकल्प बन सकता है।

जियो-पीसी को टीवी से कैसे जोड़ें?

इस क्लाउड पीसी को कनेक्ट करना भी बेहद आसान है। अगर आपके घर में जियोफाइबर या जियो एयरफाइबर सेटटॉप बॉक्स टीवी से कनेक्ट है, तो उसमें यूएसबी पोर्ट से कीबोर्ड और माउस कनेक्ट करें। इसके बाद मेन स्क्रीन पर जियो-पीसी ऐप लॉन्च करें, लॉग इन करें और बस, आपका टीवी कंप्यूटर में बदल जाएगा।

जियो-पीसी उन लाखों भारतीयों के लिए वरदान साबित हो सकता है जो सीमित बजट में कंप्यूटर जैसी सुविधा चाहते हैं। यह न केवल डिजिटल डिवाइड को कम करेगा, बल्कि शिक्षा, फ्रीलांसिंग और वर्क फ्रॉम होम जैसे कामों को भी और आसान बना देगा। सिर्फ ₹400 में इतना सब कुछ मिलना, सच में डिजिटल युग की सबसे बड़ी डील है।

- डॉ. अनिमेष शर्मा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow