अफ़ग़ानिस्तान भूकम्प: सहायताकर्मी, दुर्गम इलाक़ों में, पैदल चलकर पहुँचा रहे हैं मदद
अफ़ग़ानिस्तान के पूर्वी हिस्से में आए भूकम्प से हुई बर्बादी के बाद विशाल स्तर पर आवश्यकताएँ उपजी हैं और यूएन सहायता टीम प्रभावित समुदायों तक राहत पहुँचाने में जुटी हैं. अवरुद्ध सड़कों और टूटी हुई संचार लाइनों के बीच राहतकर्मी पैदल चलकर दूरदराज़ के इलाक़ों तक पहुँचने की कोशिश कर रहे हैं, जहाँ लोगों को सबसे अधिक मदद की ज़रूरत है.
What's Your Reaction?