Zack Snyder हुए Huma Qureshi के फैन, बोले- अब हर फिल्म में Indian Actors को लेना चाहता हूं

मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर जैक स्नाइडर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की है। जैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हुमा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया, जिनके साथ उन्होंने अब तक काम किया है। बता दें कि हुमा ने साल 2021 में जैक स्नाइडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। जैक ने हुमा के टैलेंट और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी की दिल खोलकर सराहना की है।कास्टिंग को लेकर किया बड़ा खुलासाजैक स्नाइडर ने एक पुराने इंटरव्यू को याद करते हुए बताया कि फिल्म में हुमा का किरदार शुरू से ही एक भारतीय कलाकार के लिए लिखा गया था। उन्होंने कहा कि जब कास्टिंग डायरेक्टर ने हुमा का नाम सुझाया और उन्होंने हुमा का काम देखा, तो उन्हें तुरंत महसूस हो गया कि वह एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। जैक को शुरुआत में लगा था कि शायद हुमा यह फिल्म नहीं करेंगी, लेकिन उनके हां कहने पर वह बेहद खुश थे। View this post on Instagram A post shared by zack snyder (@zacksnyder) इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से इम्प्रेस हुए Vivek Agnihotri, फिल्म की तारीफ कर Aditya Dhar को दी एक खास नसीहतभारतीय कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर कीसेट पर हुमा के काम और उनके व्यवहार से जैक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक बड़ी बात कह दी। फिल्ममेकर ने मजाकिया और सराहनीय अंदाज में कहा कि हुमा के साथ काम करने के बाद अब उनका मन करता है कि वे अपनी हर फिल्म में सिर्फ भारतीय एक्टर्स को ही कास्ट करें। हुमा ने भी जैक की पोस्ट पर प्यार जताते हुए उन्हें बेस्ट बॉस बताया, वहीं फराह खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

PNSPNS
Apr 3, 2026 - 12:22
 0
Zack Snyder हुए Huma Qureshi के फैन, बोले- अब हर फिल्म में Indian Actors को लेना चाहता हूं
मशहूर हॉलीवुड फिल्ममेकर जैक स्नाइडर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी की जमकर तारीफ की है। जैक ने अपने इंस्टाग्राम पर हुमा के साथ एक फोटो शेयर करते हुए उन्हें उन सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक बताया, जिनके साथ उन्होंने अब तक काम किया है। बता दें कि हुमा ने साल 2021 में जैक स्नाइडर की फिल्म 'आर्मी ऑफ द डेड' से अपना हॉलीवुड डेब्यू किया था। जैक ने हुमा के टैलेंट और स्क्रीन पर उनकी दमदार मौजूदगी की दिल खोलकर सराहना की है।

कास्टिंग को लेकर किया बड़ा खुलासा

जैक स्नाइडर ने एक पुराने इंटरव्यू को याद करते हुए बताया कि फिल्म में हुमा का किरदार शुरू से ही एक भारतीय कलाकार के लिए लिखा गया था। उन्होंने कहा कि जब कास्टिंग डायरेक्टर ने हुमा का नाम सुझाया और उन्होंने हुमा का काम देखा, तो उन्हें तुरंत महसूस हो गया कि वह एक कमाल की एक्ट्रेस हैं। जैक को शुरुआत में लगा था कि शायद हुमा यह फिल्म नहीं करेंगी, लेकिन उनके हां कहने पर वह बेहद खुश थे।


इसे भी पढ़ें: Dhurandhar 2 से इम्प्रेस हुए Vivek Agnihotri, फिल्म की तारीफ कर Aditya Dhar को दी एक खास नसीहत


भारतीय कलाकारों के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की

सेट पर हुमा के काम और उनके व्यवहार से जैक इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने एक बड़ी बात कह दी। फिल्ममेकर ने मजाकिया और सराहनीय अंदाज में कहा कि हुमा के साथ काम करने के बाद अब उनका मन करता है कि वे अपनी हर फिल्म में सिर्फ भारतीय एक्टर्स को ही कास्ट करें। हुमा ने भी जैक की पोस्ट पर प्यार जताते हुए उन्हें बेस्ट बॉस बताया, वहीं फराह खान जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस पर खुशी जाहिर की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow