Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ हुई तीखी बहस को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को उनकी प्रतिक्रिया पर फैसला सुनाने से पहले यह जानना चाहिए कि उन्हें क्या कहा गया था। रविवार को एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन घटी इस घटना के लिए जायसवाल के व्यवहार की काफी आलोचना हुई है। जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर क्रिकबज द्वारा इस घटना के संदर्भ में पोस्ट किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको नहीं पता कि मुझे क्या कहा गया था तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं।अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत पीछे नहीं हटेगा और जवाब देगा।’’ मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वीडियो में कहा कि जायसवाल के लिए सबसे अच्छा यही होता कि वह बस वहां से चले जाते। मैच के पहले दिन शुरुआती सत्र के दौरान फर्नांडो ने जायसवाल को 45 रन पर आउट कर दिया था जिसके तुरंत बाद यह झड़प हुई। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जब पवेलियन की ओर लौट रहा था तो फर्नांडो ने उन्हें इशारा करते हुए कुछ कहा, जिससे जायसवाल भड़क उठे और मुड़कर उस तेज गेंदबाज से भिड़ गए।दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से छू गया। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया।

PNSPNS
Aug 26, 2026 - 04:29
 0
Yashasvi Jaiswal ने दिया आलोचकों को जवाब, Asitha Fernando से हुई थी तीखी बहस

भारतीय सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने श्रीलंका के तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो के साथ हुई तीखी बहस को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देते हुए सोमवार को कहा कि लोगों को उनकी प्रतिक्रिया पर फैसला सुनाने से पहले यह जानना चाहिए कि उन्हें क्या कहा गया था। रविवार को एसएससी मैदान पर दूसरे टेस्ट के पहले दिन घटी इस घटना के लिए जायसवाल के व्यवहार की काफी आलोचना हुई है। जायसवाल ने इंस्टाग्राम पर क्रिकबज द्वारा इस घटना के संदर्भ में पोस्ट किए गए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा, ‘‘अगर आपको नहीं पता कि मुझे क्या कहा गया था तो कृपया अपना फैसला न सुनाएं।

अगर कोई हद पार करता है तो हमें उसे यह बताना होगा कि भारत पीछे नहीं हटेगा और जवाब देगा।’’ मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने वीडियो में कहा कि जायसवाल के लिए सबसे अच्छा यही होता कि वह बस वहां से चले जाते। मैच के पहले दिन शुरुआती सत्र के दौरान फर्नांडो ने जायसवाल को 45 रन पर आउट कर दिया था जिसके तुरंत बाद यह झड़प हुई। यह बाएं हाथ का बल्लेबाज जब पवेलियन की ओर लौट रहा था तो फर्नांडो ने उन्हें इशारा करते हुए कुछ कहा, जिससे जायसवाल भड़क उठे और मुड़कर उस तेज गेंदबाज से भिड़ गए।

दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी बहस हुई। इस दौरान जायसवाल का हेलमेट फर्नांडो के माथे से छू गया। इसके बाद श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने हस्तक्षेप कर उन्हें अलग किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow