World Cup में Dembélé का तूफान, पहले हाफ में हैट्रिक जड़ Norway को 4-1 से रौंदा

 स्ट्राइकर उस्मान डेम्बेले ने पहले हाफ में ही हैट्रिक बनाई जिससे फ्रांस ने विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप आई में नॉर्वे को 4-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने सातवें, 20वें और 32वें मिनट में गोल किए। उनके एक गोल में काइलियन एमबाप्पे ने मदद की। विश्व कप में पिछले 32 वर्षों में यह पहला अवसर था जबकि किसी खिलाड़ी ने पहले हाफ में ही हैट्रिक बनाई। इससे पहले 1994 में अमेरिका में खेले गए विश्व कप में रूस के फॉरवर्ड ओलेग सालेन्को ने कैमरून के खिलाफ अपने पांच में से तीन गोल शुरुआती 45 मिनट में किए थे। डेम्बेले इस तरह से लियोनेल मेस्सी और अपने साथी एमबाप्पे के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। डेम्बेले ने कहा, ‘‘यह एक अनूठा क्षण है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हमने ग्रुप चरण में पहल स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब हमारा ध्यान अगले मैच पर है जो सबसे महत्वपूर्ण है।’’ फ्रांस और नॉर्वे पहले ही नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर चुके थे और इस मैच से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होना था। फ्रांस की टीम ने दबदबा बनाए रखा। उसकी तरफ से चौथा गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में डेसिरे डोउ ने किया। नॉर्वे के लिए एकमात्र गोल थैलो आसगार्ड ने 21वें मिनट में किया। फ्रांस ने तीन मैचों में 10 गोल किए हैं। डेम्बेले ने कहा, ‘‘हम अपने सभी मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन हम अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे।’’ पिछले साल यूरोप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में बैलोन डीओर जीतने वाले और इस साल के विश्व कप में चार गोल कर चुके डेम्बेले 65वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह ब्रैडली बारकोला मैदान में उतरे। डेम्बेले के दूसरे गोल के बाद आसगार्ड ने खेल फिर से शुरू होने पर महज 14 सेकंड बाद गोल दागकर नॉर्वे को कुछ राहत दिलाई। लेकिन डेम्बेले ने नौ मिनट से भी कम समय में अपना तीसरा गोल करके फ्रांस को फिर से दो गोल की बढ़त दिला दी। एमबाप्पे इस मैच में गोल नहीं कर पाए। उन्होंने सेनेगल और इराक के खिलाफ फ्रांस की जीत में दो-दो गोल किए थे। नॉर्वे की शुरुआती लाइनअप में जगह बनाने वाले 10 खिलाड़ियों को विश्राम देने के लिए इस मैच में शुरू में नहीं उतारा गया। इनमें स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड भी शामिल थे। फ्रांस विशेषकर डेम्बले ने इसका पूरा फायदा उठाया। नॉर्वे के कोच स्टाले सोलबक्केन ने कहा, ‘‘पिछले मैच और इस मैच के बीच हमें बहुत कम समय मिला इसलिए हमने यह फैसला किया। निश्चित तौर पर प्रशंसक हॉलैंड को खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन असल मुद्दा यह नहीं है। हम टूर्नामेंट में जितना हो सके उतना आगे बढ़ना चाहते हैं।’’ खेल शुरू होने के महज 21 सेकंड के भीतर ही एमबाप्पे ने गोल करने का मौका बना लिया था। वह दाहिनी ओर से तेजी से दौड़े और एक जोरदार शॉट लगाया जो एगिल सेल्विक के फैले हुए हाथ के ऊपर से क्रॉसबार से टकराया। डेम्बेले को अपना पहला गोल करने के लिए पर्याप्त जगह मिली जब उन्होंने एमबाप्पे से पास लिया और दाहिने पैर से जोरदार शॉट लगाकर खाता खोला। इसके बाद डेम्बेले ने बॉक्स के शीर्ष पर तीन डिफेंडरों के बीच जगह बनाई और बाएं पैर से शॉट लगाकर अपना दूसरा गोल किया और फिर 32वें मिनट में हैट्रिक पूरी की।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:35
 0
World Cup में Dembélé का तूफान, पहले हाफ में हैट्रिक जड़ Norway को 4-1 से रौंदा

 स्ट्राइकर उस्मान डेम्बेले ने पहले हाफ में ही हैट्रिक बनाई जिससे फ्रांस ने विश्व कप फुटबॉल के ग्रुप आई में नॉर्वे को 4-1 से हराकर अपना विजय अभियान जारी रखा। डेम्बेले ने सातवें, 20वें और 32वें मिनट में गोल किए। उनके एक गोल में काइलियन एमबाप्पे ने मदद की। विश्व कप में पिछले 32 वर्षों में यह पहला अवसर था जबकि किसी खिलाड़ी ने पहले हाफ में ही हैट्रिक बनाई। इससे पहले 1994 में अमेरिका में खेले गए विश्व कप में रूस के फॉरवर्ड ओलेग सालेन्को ने कैमरून के खिलाफ अपने पांच में से तीन गोल शुरुआती 45 मिनट में किए थे।

डेम्बेले इस तरह से लियोनेल मेस्सी और अपने साथी एमबाप्पे के साथ गोल्डन बूट की दौड़ में शामिल हो गए हैं। डेम्बेले ने कहा, ‘‘यह एक अनूठा क्षण है। लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह थी कि हमने ग्रुप चरण में पहल स्थान पर रहकर अगले दौर में प्रवेश किया। अब हमारा ध्यान अगले मैच पर है जो सबसे महत्वपूर्ण है।’’ फ्रांस और नॉर्वे पहले ही नॉकआउट चरण में जगह पक्की कर चुके थे और इस मैच से ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीम का फैसला होना था। फ्रांस की टीम ने दबदबा बनाए रखा। उसकी तरफ से चौथा गोल दूसरे हाफ के इंजुरी टाइम में डेसिरे डोउ ने किया। नॉर्वे के लिए एकमात्र गोल थैलो आसगार्ड ने 21वें मिनट में किया।

फ्रांस ने तीन मैचों में 10 गोल किए हैं। डेम्बेले ने कहा, ‘‘हम अपने सभी मैच जीतना चाहते हैं, लेकिन हम अपना ध्यान केंद्रित रखेंगे।’’ पिछले साल यूरोप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में बैलोन डीओर जीतने वाले और इस साल के विश्व कप में चार गोल कर चुके डेम्बेले 65वें मिनट में मैदान से बाहर चले गए। उनकी जगह ब्रैडली बारकोला मैदान में उतरे। डेम्बेले के दूसरे गोल के बाद आसगार्ड ने खेल फिर से शुरू होने पर महज 14 सेकंड बाद गोल दागकर नॉर्वे को कुछ राहत दिलाई।

लेकिन डेम्बेले ने नौ मिनट से भी कम समय में अपना तीसरा गोल करके फ्रांस को फिर से दो गोल की बढ़त दिला दी। एमबाप्पे इस मैच में गोल नहीं कर पाए। उन्होंने सेनेगल और इराक के खिलाफ फ्रांस की जीत में दो-दो गोल किए थे। नॉर्वे की शुरुआती लाइनअप में जगह बनाने वाले 10 खिलाड़ियों को विश्राम देने के लिए इस मैच में शुरू में नहीं उतारा गया। इनमें स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालैंड भी शामिल थे। फ्रांस विशेषकर डेम्बले ने इसका पूरा फायदा उठाया। नॉर्वे के कोच स्टाले सोलबक्केन ने कहा, ‘‘पिछले मैच और इस मैच के बीच हमें बहुत कम समय मिला इसलिए हमने यह फैसला किया।

निश्चित तौर पर प्रशंसक हॉलैंड को खेलते हुए देखना चाहते थे लेकिन असल मुद्दा यह नहीं है। हम टूर्नामेंट में जितना हो सके उतना आगे बढ़ना चाहते हैं।’’ खेल शुरू होने के महज 21 सेकंड के भीतर ही एमबाप्पे ने गोल करने का मौका बना लिया था। वह दाहिनी ओर से तेजी से दौड़े और एक जोरदार शॉट लगाया जो एगिल सेल्विक के फैले हुए हाथ के ऊपर से क्रॉसबार से टकराया।

डेम्बेले को अपना पहला गोल करने के लिए पर्याप्त जगह मिली जब उन्होंने एमबाप्पे से पास लिया और दाहिने पैर से जोरदार शॉट लगाकर खाता खोला। इसके बाद डेम्बेले ने बॉक्स के शीर्ष पर तीन डिफेंडरों के बीच जगह बनाई और बाएं पैर से शॉट लगाकर अपना दूसरा गोल किया और फिर 32वें मिनट में हैट्रिक पूरी की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow