World Athletics Championships 2025 में नीरज चोपड़ा कब एक्शन में होंगे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

जापान के टोक्यों में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज 13 सितंबर से हो चुका है। जहां भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के कार्यक्रम का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भारत में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट उपलब्ध होगी। इस बार भारत-पाकिस्तान के बीच आने वाले कुछ दिनों में खेल की दुनिया में खूब जंग देखने को मिलेगी। क्रिकेट के मैदान से लेकर टोक्यो में भी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। जहां रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला गया जिसमें भारत को जीत मिली। वहीं अब सभी की नजरें टोक्यो में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो कार्यक्रम पर होगी। दरअसल, इसी हफ्ते एथलेटिक्स एरीना में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। आमने-सामने नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम होंगे। कहां और कब देखें?2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 सितंबर से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित हो रहे हैं। पुरुष भाला फेंक की क्वालिफिकेशन 17 सितंबर को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला अगले दिन यानी 18 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें 200 देशों के 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। ये प्रतियोगिता हर दो साल में होती है। पिछली बार ये 2023 में बुडापेस्ट में हुई थी। इस बार मुकाबले मुख्य रूप से जापान के नेशनल स्टेडियम में होंगे। टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान को गोल्ड दिलाने वाले अरशद नदीम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे। पेरिस में अरशद ने 92.97 मीटर के थ्रो से ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं नीरज ने भी 89.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह गोल्ड से चूक गए। टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद, वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।   लाइव कहां देखें?वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। टोक्यो 25 वर्ल्ड चैंपियनशिप का भारत में स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एजडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा।  

PNSPNS
Sep 16, 2025 - 04:32
 0
World Athletics Championships 2025 में नीरज चोपड़ा कब एक्शन में होंगे? जानें लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी
जापान के टोक्यों में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज 13 सितंबर से हो चुका है। जहां भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा के कार्यक्रम का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। भारत में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट उपलब्ध होगी। 

इस बार भारत-पाकिस्तान के बीच आने वाले कुछ दिनों में खेल की दुनिया में खूब जंग देखने को मिलेगी। क्रिकेट के मैदान से लेकर टोक्यो में भी भारत-पाकिस्तान के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। जहां रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला खेला गया जिसमें भारत को जीत मिली। वहीं अब सभी की नजरें टोक्यो में होने वाले वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन थ्रो कार्यक्रम पर होगी। दरअसल, इसी हफ्ते एथलेटिक्स एरीना में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। आमने-सामने नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम होंगे। 

कहां और कब देखें?
2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 सितंबर से 21 सितंबर तक टोक्यो में आयोजित हो रहे हैं। पुरुष भाला फेंक की क्वालिफिकेशन 17 सितंबर को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला अगले दिन यानी 18 सितंबर को आयोजित होगी। इसमें 200 देशों के 2,000 से ज्यादा खिलाड़ी अलग-अलग इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। ये प्रतियोगिता हर दो साल में होती है। पिछली बार ये 2023 में बुडापेस्ट में हुई थी। इस बार मुकाबले मुख्य रूप से जापान के नेशनल स्टेडियम में होंगे। 

टोक्यो ओलंपिक में भारत को ऐतिहासिक गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक में पाकिस्तान को गोल्ड दिलाने वाले अरशद नदीम एक बार फिर बड़े टूर्नामेंट में आमने-सामने होंगे। पेरिस में अरशद ने 92.97 मीटर के थ्रो से ओलंपिक रिकॉर्ड कायम किया था। वहीं नीरज ने भी 89.45 मीटर का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया, लेकिन वह गोल्ड से चूक गए। 

टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा और पेरिस ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अरशद नदीम फिर से आमने-सामने होंगे। दोनों देशों के बीच तनाव के बावजूद, वे एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। 
 
 लाइव कहां देखें?
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। टोक्यो 25 वर्ल्ड चैंपियनशिप का भारत में स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 1 एजडी, स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 और स्टार स्पोर्ट्स सेलेक्ट 2 एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण होगा।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow