WhatsApp Web पर अब Group Calling का नया Update, ऑफिस यूजर्स को मिलेगी फोन से आजादी!

क्या आप भी ऑफिस वर्क के लिए WhatsApp को वेब पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही वेब उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलिंग सुविधा शुरू करने वाली है। इसके बाद ग्रुप कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता नहीं होगी और यूजर सीधे वेब प्लेटफॉर्म से ही कॉल कर सकेंगे। पहले जहां कंपनी ने वेब के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा लाने का ऐलान किया। अब कंपनी ग्रुप में भी कॉलिंग सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस अपग्रेड के आने से यूजर्स बिना किसी ऐप को इंस्टॉल किए ही सीधे ब्राउजर का इस्तेमाल करके कॉल कर सकें। इन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदाWhatsApp Web पर कॉलिंग फीचर आने से कई यूजर्स को फायदा मिलेगा, जो किसी ऐसे कंप्यूटर पर काम करते हैं जो उनका अपना नहीं है। अब यूजर्स को अपने लैपटॉप या PC में ऐप भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा और वो सीधे वेब से कॉल कर सकेंगे। यूजर्स ये भी कंट्रोल कर सकेंगे कि उन्हें कौन-कौन सी कॉल नॉटिफिकेशन चाहिए।टेस्टिंग के दौरान दिखी झलकहाल ही में रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ग्रुप चैट्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग को डेवलप कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें क्लियर दिख रहा है कि यूजर्स वेब क्लाइंट से सीधे ग्रुप में कॉल लगा पाएंगे। आपको बता दें कि, पिछले साल भी इस फीचर की शुरुआती झलक देखने को मिली थी, लेकिन उस समय ग्रुप सपोर्ट नहीं था। इसके अतिरिक्त,  WhatsApp Web पर की जाने वाली मोबाइल की तरह ही कुछ लिमिट्स देखने को मिलेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ग्रुप कॉलिंग में 32  32 पार्टिसिपेंट्स तक जोड़ने की सुविधा मिल सकती है। रोलआउट के बाद आगे चलकर यह लिमिट बदल भी सकती हैं।

PNSPNS
Jan 19, 2026 - 22:22
 0
WhatsApp Web पर अब Group Calling का नया Update, ऑफिस यूजर्स को मिलेगी फोन से आजादी!
क्या आप भी ऑफिस वर्क के लिए WhatsApp को वेब पर इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कंपनी जल्द ही वेब उपयोगकर्ताओं के लिए कॉलिंग सुविधा शुरू करने वाली है। इसके बाद ग्रुप कॉल करने के लिए मोबाइल फोन की आवश्यकता नहीं होगी और यूजर सीधे वेब प्लेटफॉर्म से ही कॉल कर सकेंगे। पहले जहां कंपनी ने वेब के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग की सुविधा लाने का ऐलान किया। अब कंपनी ग्रुप में भी कॉलिंग सपोर्ट जोड़ने की तैयारी कर रही है। इस अपग्रेड के आने से यूजर्स बिना किसी ऐप को इंस्टॉल किए ही सीधे ब्राउजर का इस्तेमाल करके कॉल कर सकें।

 इन यूजर्स को होगा सबसे ज्यादा फायदा

WhatsApp Web पर कॉलिंग फीचर आने से कई यूजर्स को फायदा मिलेगा, जो किसी ऐसे कंप्यूटर पर काम करते हैं जो उनका अपना नहीं है। अब यूजर्स को अपने लैपटॉप या PC में ऐप भी इंस्टॉल नहीं करना पड़ेगा और वो सीधे वेब से कॉल कर सकेंगे। यूजर्स ये भी कंट्रोल कर सकेंगे कि उन्हें कौन-कौन सी कॉल नॉटिफिकेशन चाहिए।

टेस्टिंग के दौरान दिखी झलक

हाल ही में रिपोर्ट से पता चला है कि कंपनी ग्रुप चैट्स के लिए वॉइस और वीडियो कॉलिंग को डेवलप कर रही है। टेस्टिंग के दौरान इसका एक स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, जिसमें क्लियर दिख रहा है कि यूजर्स वेब क्लाइंट से सीधे ग्रुप में कॉल लगा पाएंगे। आपको बता दें कि, पिछले साल भी इस फीचर की शुरुआती झलक देखने को मिली थी, लेकिन उस समय ग्रुप सपोर्ट नहीं था। 

इसके अतिरिक्त,  WhatsApp Web पर की जाने वाली मोबाइल की तरह ही कुछ लिमिट्स देखने को मिलेंगी। रिपोर्ट्स की माने तो ग्रुप कॉलिंग में 32  32 पार्टिसिपेंट्स तक जोड़ने की सुविधा मिल सकती है। रोलआउट के बाद आगे चलकर यह लिमिट बदल भी सकती हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow