WhatsApp पर अब आसानी से बदल सकते हैं DP, Android यूजर्स लिए कमाल का फीचर आया

व्हॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए फीचर्स ला रहा है। कंपनी ने हाल ही में कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं जिसने यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर कर दिया है। इसी बीच अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें मैसेजिंग ऐप पर आप अपनी फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफोइल फोटो को मैन्युअल अपलोड किए बिना भी इस्तेमाल कर पाएंगे। दरअसल, इस फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग जारी है और उम्मीद है कि ये ऐप को अन्य मेटा प्लेटफॉर्म से जोड़कर व्हॉट्सऐप के लिए प्रोफाइल फोटो सेट करना और भी ज्यादा आसान बना देगा। WABetInfo की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी एंड्रॉयड वर्जन 2.25.21.23 के लिए व्हॉट्सऐप बीटा में इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर रही है। इस वर्जन के साथ यूजर्स को ऐप के प्रोफाइल सेटिंग सेक्शन में नया ऑप्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक अपडेट के बाद अब यूजर्स को यहां कैमरा, गैलरी, अवतार और मेटा एआई जैसे रेगुलर ऑप्शन के साथ प्रोफाइल फोटो के लिए दो नए सोर्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी फोटो ऐड करने का ऑप्शन मिल रहा है। अभी के लिए स्टेबल ऐप के अंदर कोई ऐसा फीचर नहीं है कि जहां से आप डायरेक्टर फेसबुक या इंस्टाग्राम से किसी फोटो को अपने व्हॉट्सऐप डीपी में लगा सकें। ऐसा करने के लिए अभी यूजर्स को पहले उस प्लेटफॉर्म से इमेज डाउनलोड करनी पड़ती है। और फिर उसे फोन की गैलरी के जरिए अपलोड करना पड़ता है। 

PNSPNS
Jul 29, 2025 - 04:30
 0
WhatsApp पर अब आसानी से बदल सकते हैं DP, Android यूजर्स लिए कमाल का फीचर आया
व्हॉट्सएप अपने यूजर्स के लिए एक के बाद एक नए फीचर्स ला रहा है। कंपनी ने हाल ही में कई ऐसे फीचर्स पेश किए हैं जिसने यूजर एक्सपीरियंस को और भी बेहतर कर दिया है। इसी बीच अब ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी एंड्रॉइड यूजर्स के लिए एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसमें मैसेजिंग ऐप पर आप अपनी फेसबुक या इंस्टाग्राम प्रोफोइल फोटो को मैन्युअल अपलोड किए बिना भी इस्तेमाल कर पाएंगे। 

दरअसल, इस फीचर की फिलहाल बीटा वर्जन में टेस्टिंग जारी है और उम्मीद है कि ये ऐप को अन्य मेटा प्लेटफॉर्म से जोड़कर व्हॉट्सऐप के लिए प्रोफाइल फोटो सेट करना और भी ज्यादा आसान बना देगा। 

WABetInfo की एक हालिया रिपोर्ट से पता चलता है कि कंपनी एंड्रॉयड वर्जन 2.25.21.23 के लिए व्हॉट्सऐप बीटा में इस फीचर को फिलहाल टेस्ट कर रही है। इस वर्जन के साथ यूजर्स को ऐप के प्रोफाइल सेटिंग सेक्शन में नया ऑप्शन देखने को मिल रहा है। दरअसल, एक अपडेट के बाद अब यूजर्स को यहां कैमरा, गैलरी, अवतार और मेटा एआई जैसे रेगुलर ऑप्शन के साथ प्रोफाइल फोटो के लिए दो नए सोर्स जैसे फेसबुक और इंस्टाग्राम से भी फोटो ऐड करने का ऑप्शन मिल रहा है। 

अभी के लिए स्टेबल ऐप के अंदर कोई ऐसा फीचर नहीं है कि जहां से आप डायरेक्टर फेसबुक या इंस्टाग्राम से किसी फोटो को अपने व्हॉट्सऐप डीपी में लगा सकें। ऐसा करने के लिए अभी यूजर्स को पहले उस प्लेटफॉर्म से इमेज डाउनलोड करनी पड़ती है। और फिर उसे फोन की गैलरी के जरिए अपलोड करना पड़ता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow