Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान

द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है। उनकी नई फिल्म ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगी। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई की सच्ची कहानी दिखाएगी। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की कंपनी और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर बना रहे हैं।विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि यह कहानी पूरी तरह से ग्राउंड रिसर्च पर आधारित है। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी कहानी है जिसने पूरे इलाके में सुरक्षा के मायने बदल दिए और पाकिस्तान के परमाणु दावों की पोल खोल दी।यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. टाइनी ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित है। अग्निहोत्री के मुताबिक, उनका मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि हकीकत को सिनेमा के जरिए दुनिया के सामने लाना है। Bhushan Kumar and I have joined forces for #OperationSindoor— a story that redefined security in the subcontinent and exposed Pakistan’s nuclear bluff. The film is based on Lt Gen K.J.S. ‘Tiny’ Dhillon’s book Operation Sindoor: The Untold Story of India’s Deep Strikes Inside… pic.twitter.com/etequTSM6a— Vivek Ranjan Agnihotri (@vivekagnihotri) March 26, 2026 इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?ऑपरेशन सिंदूर के बारे मेंऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारत द्वारा शुरू किया गया एक बड़ा सैन्य अभियान था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट को ठहराया था। इसे भी पढ़ें: गलत तरीके से छुआ, Press Conference में Monalisa Bhosale फूट-फूटकर रोईं, फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोपभारत की जवाबी कार्रवाईइस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर एक बड़ा हमला किया। भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक भारी तनाव बना रहा, जिसके चलते सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट और हवाई हमलों के सायरन गूंजने लगे थे।

PNSPNS
Mar 27, 2026 - 10:01
 0
Vivek Agnihotri का ऐलान, बड़े पर्दे पर दिखेगी Operation Sindoor की अनकही दास्तान
द कश्मीर फाइल्स और द बंगाल फाइल्स जैसी फिल्में बनाने वाले डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री ने अपनी अगली बड़ी फिल्म की घोषणा कर दी है। उनकी नई फिल्म ऑपरेशन सिंदूर पर आधारित होगी। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में अप्रैल 2025 में हुए आतंकी हमले और उसके बाद भारत की जवाबी सैन्य कार्रवाई की सच्ची कहानी दिखाएगी। इस फिल्म को विवेक अग्निहोत्री की कंपनी और भूषण कुमार की टी-सीरीज मिलकर बना रहे हैं।

विवेक अग्निहोत्री ने क्या कहा?

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर फिल्म का ऐलान करते हुए बताया कि यह कहानी पूरी तरह से ग्राउंड रिसर्च पर आधारित है। उन्होंने कहा, यह एक ऐसी कहानी है जिसने पूरे इलाके में सुरक्षा के मायने बदल दिए और पाकिस्तान के परमाणु दावों की पोल खोल दी।

यह फिल्म लेफ्टिनेंट जनरल के.जे.एस. टाइनी ढिल्लों की किताब ऑपरेशन सिंदूर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ इंडियाज डीप स्ट्राइक्स इनसाइड पाकिस्तान पर आधारित है। अग्निहोत्री के मुताबिक, उनका मकसद शोर मचाना नहीं, बल्कि हकीकत को सिनेमा के जरिए दुनिया के सामने लाना है।


इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?


ऑपरेशन सिंदूर के बारे में

ऑपरेशन सिंदूर मई 2025 में भारत द्वारा शुरू किया गया एक बड़ा सैन्य अभियान था। यह ऑपरेशन 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले का जवाब था, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई थी। भारत ने इस हमले का जिम्मेदार पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट को ठहराया था।
 

इसे भी पढ़ें: गलत तरीके से छुआ, Press Conference में Monalisa Bhosale फूट-फूटकर रोईं, फिल्ममेकर पर लगाए गंभीर आरोप


भारत की जवाबी कार्रवाई

इस ऑपरेशन के दौरान भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना ने मिलकर एक बड़ा हमला किया। भारतीय जांबाजों ने पाकिस्तान और पीओके में घुसकर आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया। इस जवाबी कार्रवाई के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक भारी तनाव बना रहा, जिसके चलते सीमावर्ती इलाकों में ब्लैकआउट और हवाई हमलों के सायरन गूंजने लगे थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow