Vicky Kaushal Birthday: Assistant Director से National Award तक, फिल्मी है विक्की कौशल की स्ट्रगल स्टोरी

बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल आज 15 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक समय पर अभिनेता विक्की कौशल चॉल में रहते थे। वहीं विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारमुंबई में 16 मई 1988 को विक्की कौशल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शाम कौशल था, जोकि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर हैं। वहीं विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अभिनेता हैं। विक्की कौशल का बचपन और शुरूआती जीवन मुंबई के एक चॉल में बीता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मलाड के मालवानी इलाके में 10x10 के कमरे वाली चॉल में रहे हैं।फिल्म करियरअभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप अपने करियर की शुरूआत की थी। फिर साल 2015 में विक्की कौशल ने नीरज घावान की फिल्म 'मसान' से लीड अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद विक्की कौशल ने 'रमन राघव 2.0', 'राजी', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सैम बहादुर', 'संजू', 'सरदार उधम' और 'बैड न्यूज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।आखिरी बार अभिनेता को फिल्म 'छावा' में देखा गया था, जोकि साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखी थीं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दुनियाभर में 807 करोड़ की कमाई की थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।पर्सनल लाइफअभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो विक्की कौशल ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से शादी की है। 09 दिसंबर 2021 को कपल ने राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। वह विक्की और कैटरीना एक बच्चे के पेरेंट्स भी बन गए हैं। 7 नवंबर 2025 को कपल ने बेटे विहान का वेलकम किया है।

PNSPNS
May 18, 2026 - 09:32
 0
Vicky Kaushal Birthday: Assistant Director से National Award तक, फिल्मी है विक्की कौशल की स्ट्रगल स्टोरी
बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल आज 15 मई को अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। अभिनेता में अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में खास पहचान बनाई है। उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक समय पर अभिनेता विक्की कौशल चॉल में रहते थे। वहीं विक्की कौशल ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर विक्की कौशल के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

मुंबई में 16 मई 1988 को विक्की कौशल का जन्म हुआ था। इनके पिता का नाम शाम कौशल था, जोकि बॉलीवुड के पॉपुलर एक्शन डायरेक्टर हैं। वहीं विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल भी अभिनेता हैं। विक्की कौशल का बचपन और शुरूआती जीवन मुंबई के एक चॉल में बीता है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह मलाड के मालवानी इलाके में 10x10 के कमरे वाली चॉल में रहे हैं।

फिल्म करियर

अभिनेता ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप अपने करियर की शुरूआत की थी। फिर साल 2015 में विक्की कौशल ने नीरज घावान की फिल्म 'मसान' से लीड अभिनेता के रूप में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अभिनेता की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद विक्की कौशल ने 'रमन राघव 2.0', 'राजी', 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक', 'सैम बहादुर', 'संजू', 'सरदार उधम' और 'बैड न्यूज' जैसी हिट फिल्मों में काम किया है।

आखिरी बार अभिनेता को फिल्म 'छावा' में देखा गया था, जोकि साल 2025 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखी थीं। इस फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म ने दुनियाभर में 807 करोड़ की कमाई की थी और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

पर्सनल लाइफ

अभिनेता की पर्सनल लाइफ की बात करें, तो विक्की कौशल ने बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ से शादी की है। 09 दिसंबर 2021 को कपल ने राजस्थान में एक निजी समारोह में शादी की थी। वह विक्की और कैटरीना एक बच्चे के पेरेंट्स भी बन गए हैं। 7 नवंबर 2025 को कपल ने बेटे विहान का वेलकम किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow