Vastu Tips: घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो साथ रखना सही या गलत, जानिए क्या कहता है वास्तु

वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर से जुड़े कई अहम नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी होता है। जिससे कि वास्तु दोष नहीं लगे। वहीं वास्तु में यह भी बताया गया है कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। जैसे घर के मंदिर में कितनी और कैसी देवी-देवताओं की मूर्ति रखनी चाहिए, घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए। वही कुछ लोग घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा के साथ गुरु की फोटो भी रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या ऐसा करना सही होता है।घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो एक साथ रखनाहिंदू धर्म में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान माना जाता है। गुरु को ज्ञान का दाता और ईश्वर तक पहुंचने का मार्गदर्शक कहा जाता है। वहीं पुराणों में भी गुरु को ईश्वर का साक्षात रूप बताया गया है। इसलिए जब भी आप घर के मंदिर में गुरु की तस्वीर को रखते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप गुरु को भी उसी सम्मान और श्रद्धा से देखते हैं, जैसे कि भगवान को। ऐसे में घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो को एक साथ रखना शुभ होता है।इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कामदेव के सारे बाण हुए निष्फल, नारद की अचल समाधि के आगे झुका प्रेम का देवताबता दें कि गुरु हमें आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं और भगवान तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। मंदिर भक्ति और ज्ञान का केंद्र होता है। वहीं घर के मंदिर में गुरु और भगवान की तस्वीरें एक साथ रखने से ज्ञान और भक्ति दोनों का वातावरण बनता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे हमें गुरु और भगवान दोनों का आशीर्वाद मिलता है। घर में मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की तस्वीरें एक साथ रखने से नकारात्मक दूर होती है और घर में सकारात्मकता और शुभता का प्रवेश होता है।माना जाता है कि घर के मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की प्रतिमा एक साथ होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के लोगों को स्वत: मुश्किलों से बाहर निकलने का समाधान मिल जाता है। घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो एक साथ रखने के कुछ नियम भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। इन नियमों का ध्यान रखकर ही शुभता सूचक सिद्ध होगा, वरना घर में दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है।हमेशा घर के मंदिर में भगवान की तस्वीर या मूर्ति को गुरु की तस्वीर से थोड़ा ऊपर रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि गुरु हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। लेकिन भगवान स्वयं परम सत्ता है और यह सम्मान का प्रतीक है। वास्तु के मुताबिक घर के मंदिर में भगवान के दाहिनी तरफ गुरु की तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। दाहिनी दिशा को पुरुष तत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस तरह से फोटो रखने से समाज के व्यक्ति की कीर्ति और सम्मान बढ़ता है।

PNSPNS
Nov 7, 2025 - 22:14
 0
Vastu Tips: घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो साथ रखना सही या गलत, जानिए क्या कहता है वास्तु
वास्तु शास्त्र में घर के मंदिर से जुड़े कई अहम नियमों के बारे में बताया गया है, जिनका पालन करना जरूरी होता है। जिससे कि वास्तु दोष नहीं लगे। वहीं वास्तु में यह भी बताया गया है कि घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं रखना चाहिए। जैसे घर के मंदिर में कितनी और कैसी देवी-देवताओं की मूर्ति रखनी चाहिए, घर का मंदिर किस दिशा में होना चाहिए। वही कुछ लोग घर के मंदिर में भगवान की प्रतिमा के साथ गुरु की फोटो भी रखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि क्या ऐसा करना सही होता है।

घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो एक साथ रखना

हिंदू धर्म में गुरु को ब्रह्मा, विष्णु और महेश के समान माना जाता है। गुरु को ज्ञान का दाता और ईश्वर तक पहुंचने का मार्गदर्शक कहा जाता है। वहीं पुराणों में भी गुरु को ईश्वर का साक्षात रूप बताया गया है। इसलिए जब भी आप घर के मंदिर में गुरु की तस्वीर को रखते हैं, तो यह दर्शाता है कि आप गुरु को भी उसी सम्मान और श्रद्धा से देखते हैं, जैसे कि भगवान को। ऐसे में घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो को एक साथ रखना शुभ होता है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कामदेव के सारे बाण हुए निष्फल, नारद की अचल समाधि के आगे झुका प्रेम का देवता


बता दें कि गुरु हमें आध्यात्मिक ज्ञान देते हैं और भगवान तक पहुंचने का रास्ता दिखाते हैं। मंदिर भक्ति और ज्ञान का केंद्र होता है। वहीं घर के मंदिर में गुरु और भगवान की तस्वीरें एक साथ रखने से ज्ञान और भक्ति दोनों का वातावरण बनता है और इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। इससे हमें गुरु और भगवान दोनों का आशीर्वाद मिलता है। घर में मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की तस्वीरें एक साथ रखने से नकारात्मक दूर होती है और घर में सकारात्मकता और शुभता का प्रवेश होता है।

माना जाता है कि घर के मंदिर में गुरु और भगवान दोनों की प्रतिमा एक साथ होने से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। परिवार के लोगों को स्वत: मुश्किलों से बाहर निकलने का समाधान मिल जाता है। घर के मंदिर में गुरु और भगवान की फोटो एक साथ रखने के कुछ नियम भी होते हैं, जिनका ध्यान रखना जरूरी है। इन नियमों का ध्यान रखकर ही शुभता सूचक सिद्ध होगा, वरना घर में दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता है।

हमेशा घर के मंदिर में भगवान की तस्वीर या मूर्ति को गुरु की तस्वीर से थोड़ा ऊपर रखना चाहिए। इसकी वजह यह है कि गुरु हमें भगवान तक पहुंचने का मार्ग दिखाते हैं। लेकिन भगवान स्वयं परम सत्ता है और यह सम्मान का प्रतीक है। वास्तु के मुताबिक घर के मंदिर में भगवान के दाहिनी तरफ गुरु की तस्वीर रखना शुभ माना जाता है। दाहिनी दिशा को पुरुष तत्व और प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है। इस तरह से फोटो रखने से समाज के व्यक्ति की कीर्ति और सम्मान बढ़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow