US Army का Apache helicopter Texas में हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत
अमेरिका में मध्य टेक्सास के एक खुले इलाके में सेना का अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई, जिसके कारण आस-पास के कई घरों को खाली कराना पड़ा।फोर्ट हुड के अधिकारियों ने सूचना दी कि एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।कोलमैन ने बताया कि दुर्घटना की जांच फोर्ट हुड के आपराधिक जांच प्रभाग के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने कहा, ‘‘हमारी तत्काल प्राथमिकता घटनास्थल को सुरक्षित करना और शुरुआती राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग करना है। हम चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
अमेरिका में मध्य टेक्सास के एक खुले इलाके में सेना का अपाचे लड़ाकू हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई। शेरिफ कार्यालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर भीषण आग लग गई, जिसके कारण आस-पास के कई घरों को खाली कराना पड़ा।
फोर्ट हुड के अधिकारियों ने सूचना दी कि एएच-64 अपाचे हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। बेल काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता क्लिफ कोलमैन ने हेलीकॉप्टर में सवार दोनों लोगों की मौत की पुष्टि की। हादसे के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
कोलमैन ने बताया कि दुर्घटना की जांच फोर्ट हुड के आपराधिक जांच प्रभाग के नेतृत्व में की जा रही है। कार्यवाहक कमांडिंग जनरल ब्रिगेडियर जनरल एथन डिवेन ने कहा, ‘‘हमारी तत्काल प्राथमिकता घटनास्थल को सुरक्षित करना और शुरुआती राहत एवं बचाव प्रयासों में सहयोग करना है। हम चालक दल के सदस्यों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।
What's Your Reaction?