Udaipur Trip: Destination Wedding से परे, ये 4 जगहें बनाती हैं इसे 'Venice of the East'

राजस्थान का उदयपुर शहर आज वैश्विक स्तर पर फेमस है। उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन उदयपुर की झीलों और ऐतिहासिक महलों के बारे में कम लोगों को पता है। उदयपुर शहर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर का इतिहास काफी गौरवशाली है। वहीं इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी कमाल है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा उदयपुर कपल्स, सोलो ट्रैवलर्स और परिवारों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है।बता दें कि उदयपुर की झीलें इस शहर की संस्कृति और जीवन रेखा का केंद्र है। यहां की कलात्मक गलियों, शाही ठाट-बाट और छतों पर बने कैफे का अनुभव लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। वहीं अगर आप भी इस शहर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको उदयपुर की इन चार जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में बनाएं Deoghar का प्लान, बैद्यनाथ धाम के पास ये 4 जगहें जीत लेंगी दिलपिछोला झीलउदयपुर की सबसे पुरानी और सुंदर झीलों में पिछोला झील है। इस झील के बीचों-बीच स्थित 'जग पैलेस' और 'लेक पैलेस' इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं यहां पर शाम के समय बोटिंग का अनुभव जादुई होता है। जब ढलते सूरज की किरणें पानी और महल पर पड़ती हैं। अंभई घाट और गंगौर घाट से झील का नजारा किसी पेंटिंग जैसा लगता है।सिटी पैलेससिटी पैलेस राजस्थान का सबसे बड़ा महल परिसर है। जोकि पिछोला झील के किनारे स्थित है। इस पैलेस का निर्माण 400 से ज्यादा सालों की अवधि में कई शासकों द्वारा कराया गया था। महल के अंदर अमर विलास के हैंगिंग गार्डन, संग्रहालय और शीश महल की नक्काशी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। सिटी पैलेस के झरोखों से पूरी झील और शहर का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।  फतेह सागर झीलफतेह सागर झील शहर के उत्तर में स्थित है, जोकि अपने शांत वातावरण और स्वच्छता के लिए जानी जाती है। इस झील में तीन द्वीप हैं, जिनमें से एक पर 'नेहरू गार्डन' और दूसरे पर 'उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी' स्थित है। यहां पर आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और लोकल फूड स्टॉल्स पर खा सकते हैं। शाम के समय यहां पर टहलना आपको ताजगी भरा अनुभव दे सकता है।सज्जनगढ़बता दें कि अरावली की ऊंची चोटी पर सज्जनगढ़ पैलेस है। इसको मानसून पैलेस भी कहा जाता है। इसको महाराणा सज्जन सिंह ने शिकारगाह और मानसून के बादलों को देखने के लिए बनवाया था। यहां से आपको पूरा उदयपुर और झीलों का नजारा देख सकते हैं। सूर्यास्त देखने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। इन चारों जगहों को देखे बिना उदयपुर की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

PNSPNS
Apr 25, 2026 - 09:58
 0
Udaipur Trip: Destination Wedding से परे, ये 4 जगहें बनाती हैं इसे 'Venice of the East'
राजस्थान का उदयपुर शहर आज वैश्विक स्तर पर फेमस है। उदयपुर डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए जाना जाता है। लेकिन उदयपुर की झीलों और ऐतिहासिक महलों के बारे में कम लोगों को पता है। उदयपुर शहर को 'वेनिस ऑफ द ईस्ट' के नाम से भी जाना जाता है। उदयपुर शहर का इतिहास काफी गौरवशाली है। वहीं इसकी प्राकृतिक सुंदरता भी कमाल है। अरावली की पहाड़ियों से घिरा उदयपुर कपल्स, सोलो ट्रैवलर्स और परिवारों के लिए आदर्श पर्यटन स्थल है।

बता दें कि उदयपुर की झीलें इस शहर की संस्कृति और जीवन रेखा का केंद्र है। यहां की कलात्मक गलियों, शाही ठाट-बाट और छतों पर बने कैफे का अनुभव लेने के लिए देश-विदेश से लोग यहां पर घूमने के लिए आते हैं। वहीं अगर आप भी इस शहर की यात्रा करना चाहते हैं, तो आपको उदयपुर की इन चार जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Summer Vacation में बनाएं Deoghar का प्लान, बैद्यनाथ धाम के पास ये 4 जगहें जीत लेंगी दिल


पिछोला झील

उदयपुर की सबसे पुरानी और सुंदर झीलों में पिछोला झील है। इस झील के बीचों-बीच स्थित 'जग पैलेस' और 'लेक पैलेस' इसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं। वहीं यहां पर शाम के समय बोटिंग का अनुभव जादुई होता है। जब ढलते सूरज की किरणें पानी और महल पर पड़ती हैं। अंभई घाट और गंगौर घाट से झील का नजारा किसी पेंटिंग जैसा लगता है।

सिटी पैलेस

सिटी पैलेस राजस्थान का सबसे बड़ा महल परिसर है। जोकि पिछोला झील के किनारे स्थित है। इस पैलेस का निर्माण 400 से ज्यादा सालों की अवधि में कई शासकों द्वारा कराया गया था। महल के अंदर अमर विलास के हैंगिंग गार्डन, संग्रहालय और शीश महल की नक्काशी लोगों को मंत्रमुग्ध कर देती है। सिटी पैलेस के झरोखों से पूरी झील और शहर का विहंगम दृश्य देखने को मिलता है।  

फतेह सागर झील

फतेह सागर झील शहर के उत्तर में स्थित है, जोकि अपने शांत वातावरण और स्वच्छता के लिए जानी जाती है। इस झील में तीन द्वीप हैं, जिनमें से एक पर 'नेहरू गार्डन' और दूसरे पर 'उदयपुर सोलर ऑब्जर्वेटरी' स्थित है। यहां पर आप बोटिंग का लुत्फ उठा सकते हैं और लोकल फूड स्टॉल्स पर खा सकते हैं। शाम के समय यहां पर टहलना आपको ताजगी भरा अनुभव दे सकता है।

सज्जनगढ़

बता दें कि अरावली की ऊंची चोटी पर सज्जनगढ़ पैलेस है। इसको मानसून पैलेस भी कहा जाता है। इसको महाराणा सज्जन सिंह ने शिकारगाह और मानसून के बादलों को देखने के लिए बनवाया था। यहां से आपको पूरा उदयपुर और झीलों का नजारा देख सकते हैं। सूर्यास्त देखने के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है। इन चारों जगहों को देखे बिना उदयपुर की यात्रा अधूरी मानी जाती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow