U-18 Hockey Asia Cup: स्वीटी कुजुर संभालेंगी Team India की कमान, जापान में खिताब पर नजर

स्वीटी कुजुर को जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से छह जून तक होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-18 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस टीम में कुजुर के अलावा नौशीन नाज, प्रियंका मिंज, संदीप कुमारी और नैन्सी सरोहा अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं। मध्य पंक्ति में श्रुति कुमारी, दीया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नम्मी गीताश्री और पुष्पा मांझी तथा रक्षापंक्ति में सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रूबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी और गोलकीपर महक परिहार और खिली कुमारी शामिल हैं। भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए भोपाल में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया था। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला भी खेली। भारत को प्रतियोगिता में पूल ए में रखा गया है जहां उसका मुकाबला कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर से होगा। भारत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके बाद वह 31 मई को कोरिया और दो जून को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। पूल बी में चीन, जापान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश शामिल हैं। सेमीफाइनल पांच जून और फाइनल छह जून को खेला जाएगा।

PNSPNS
May 23, 2026 - 12:04
 0
U-18 Hockey Asia Cup: स्वीटी कुजुर संभालेंगी Team India की कमान, जापान में खिताब पर नजर

स्वीटी कुजुर को जापान के काकामिगाहारा में 29 मई से छह जून तक होने वाले एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय भारतीय महिला अंडर-18 टीम का कप्तान नियुक्त किया गया। इस टीम में कुजुर के अलावा नौशीन नाज, प्रियंका मिंज, संदीप कुमारी और नैन्सी सरोहा अग्रिम पंक्ति में शामिल हैं।

मध्य पंक्ति में श्रुति कुमारी, दीया, स्नेहा दावड़े, रश्मीन कौर, नम्मी गीताश्री और पुष्पा मांझी तथा रक्षापंक्ति में सुगन सांगा, नीलम टोपनो, रूबीना बक्सला, किरण एक्का, सुलोचनी और गोलकीपर महक परिहार और खिली कुमारी शामिल हैं।

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट के लिए भोपाल में राष्ट्रीय शिविर में हिस्सा लिया था। इस दौरान भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला भी खेली। भारत को प्रतियोगिता में पूल ए में रखा गया है जहां उसका मुकाबला कोरिया, मलेशिया और सिंगापुर से होगा।

भारत 30 मई को मलेशिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा, जिसके बाद वह 31 मई को कोरिया और दो जून को सिंगापुर के खिलाफ खेलेगा। पूल बी में चीन, जापान, चीनी ताइपे और बांग्लादेश शामिल हैं। सेमीफाइनल पांच जून और फाइनल छह जून को खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow