Tulsi Puja Niyam: घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये नियम, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए लोग तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही तुलसी के पौधे में जल भी दिया जाता है। तुलसी के पौधे में जल देने और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। इससे आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने के लिए कुछ नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किस दिन तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।इस दिन लगाएं तुलसी का पौधाहिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी का पौधा लगाने के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। वहीं इस शुभ दिन पर तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इससे हमेशा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।इसे भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन दो राशियों की हीरे की तरह चमकेगी किस्मत, दूर होगी पैसों की तंगीइस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधावास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में तुलसी का लगाना शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।वहीं आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से धन वृद्धि होगी। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।कब न तोड़ें तुलसी के पत्तेएकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल नहीं देना चाहिए और इस दिन न ही तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने में मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।इन बातों का रखें ध्यानबता दें कि तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ माना गया है और इस काम को सूर्योदय के समय करना शुभ माना गया है। वहीं तुलसी पूजा में भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही विधि-विधान से तुलसी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:54
 0
Tulsi Puja Niyam: घर में तुलसी का पौधा लगाने से पहले जान लें ये नियम, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा
तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है। इसलिए लोग तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही तुलसी के पौधे में जल भी दिया जाता है। तुलसी के पौधे में जल देने और पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाले दुख और संकट दूर होते हैं। इससे आर्थिक तंगी से भी छुटकारा मिलता है। धार्मिक मान्यता है कि तुलसी का पौधा घर में लगाने के लिए कुछ नियम का पालन जरूर करना चाहिए। ऐसे में अगर आप भी अपने घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहते हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक किस दिन तुलसी का पौधा लगाना शुभ माना जाता है।

इस दिन लगाएं तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तुलसी का पौधा लगाने के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार का दिन शुभ माना जाता है। वहीं इस शुभ दिन पर तुलसी का पौधा लगाने से व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होता है। इससे हमेशा घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है और जातक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़ें: Shani Gochar 2025: शनि गोचर से इन दो राशियों की हीरे की तरह चमकेगी किस्मत, दूर होगी पैसों की तंगी


इस दिशा में लगाएं तुलसी का पौधा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक उत्तर दिशा में तुलसी का लगाना शुभ माना जाता है, इससे घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इससे व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

वहीं आप तुलसी के पौधे को पूर्व दिशा में भी लगाना शुभ माना जाता है। पूर्व दिशा में इस पौधे को लगाने से धन वृद्धि होगी। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

कब न तोड़ें तुलसी के पत्ते
एकादशी और रविवार के दिन तुलसी के पौधे को जल नहीं देना चाहिए और इस दिन न ही तुलसी के पत्ते तोड़ने चाहिए। धार्मिक मान्यता के अनुसार, ऐसा करने में मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। इससे व्यक्ति के जीवन में कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं।

इन बातों का रखें ध्यान
बता दें कि तुलसी के पौधे में जल अर्पित करना शुभ माना गया है और इस काम को सूर्योदय के समय करना शुभ माना गया है। वहीं तुलसी पूजा में भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही विधि-विधान से तुलसी की पूजा-अर्चना करनी चाहिए। तुलसी के पौधे के आसपास गंदगी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow