The Alliance में मचेगा धमाल? भाई Arsalan Goni को सपोर्ट करने आएंगे Aly Goni?

शो द अलायंस में पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एंट्री हुई थी, जिन्होंने कहा था कि वह यहां खुद को साबित करने आए हैं। अब इस शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो पूरे खेल का रुख बदल सकती है। चर्चा है कि टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी भी जल्द ही इस शो में कदम रख सकते हैं।खबरों के मुताबिक, अली गोनी इसी हफ्ते शो का हिस्सा बन सकते हैं। डिजिटल न्यूज हब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। इसे भी पढ़ें: Reality Show में Niti Taylor का दर्दनाक खुलासा, Ex-Boyfriend ने की थी सिगरेट से जलाने की कोशिश!भाई अरसलान गोनी को मिलेगा साथ?आपको बता दें कि अली गोनी के कजन अरसलान गोनी पहले से ही इस शो का हिस्सा हैं और अपने खेल की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अली गोनी इस शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे या फिर सिर्फ अपने भाई अरसलान को सपोर्ट करने के लिए शो में आएंगे। इसे भी पढ़ें: Aamir Khan तीसरी बार बने दूल्हा, Gauri Spratt संग Mumbai में रचाई शादी; देखें Wedding Picsअली गोनी का छठा रियलिटी शोअली गोनी इन दिनों कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस शो का फिनाले शूट हो चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बतौर कंटेस्टेंट द अलायंस में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक खुद अली गोनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर वह इस शो में आते हैं, तो यह उनका छठा रियलिटी शो होगा। इससे पहले वह स्प्लिट्जविला 5, खतरों के खिलाड़ी 9, नच बलिए 9, बिग बॉस 14 और लाफ्टर शेफ्स जैसे बड़े रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

PNSPNS
Jul 7, 2026 - 09:09
 0
The Alliance में मचेगा धमाल? भाई Arsalan Goni को सपोर्ट करने आएंगे Aly Goni?
शो द अलायंस में पिछले हफ्ते ही बॉलीवुड एक्टर सोहेल खान की एंट्री हुई थी, जिन्होंने कहा था कि वह यहां खुद को साबित करने आए हैं। अब इस शो से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, जो पूरे खेल का रुख बदल सकती है। चर्चा है कि टीवी के मशहूर एक्टर अली गोनी भी जल्द ही इस शो में कदम रख सकते हैं।

खबरों के मुताबिक, अली गोनी इसी हफ्ते शो का हिस्सा बन सकते हैं। डिजिटल न्यूज हब ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी साझा की है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।
 

इसे भी पढ़ें: Reality Show में Niti Taylor का दर्दनाक खुलासा, Ex-Boyfriend ने की थी सिगरेट से जलाने की कोशिश!


भाई अरसलान गोनी को मिलेगा साथ?

आपको बता दें कि अली गोनी के कजन अरसलान गोनी पहले से ही इस शो का हिस्सा हैं और अपने खेल की वजह से काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि अली गोनी इस शो में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल होंगे या फिर सिर्फ अपने भाई अरसलान को सपोर्ट करने के लिए शो में आएंगे।
 

इसे भी पढ़ें: Aamir Khan तीसरी बार बने दूल्हा, Gauri Spratt संग Mumbai में रचाई शादी; देखें Wedding Pics


अली गोनी का छठा रियलिटी शो

अली गोनी इन दिनों कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स 3 में दिखाई दे रहे हैं, लेकिन इस शो का फिनाले शूट हो चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह बतौर कंटेस्टेंट द अलायंस में एंट्री ले सकते हैं। हालांकि, इस खबर पर अभी तक खुद अली गोनी की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। अगर वह इस शो में आते हैं, तो यह उनका छठा रियलिटी शो होगा। इससे पहले वह स्प्लिट्जविला 5, खतरों के खिलाड़ी 9, नच बलिए 9, बिग बॉस 14 और लाफ्टर शेफ्स जैसे बड़े रियलिटी शोज में नजर आ चुके हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow