‘Thanksgiving’ एक खूबसूरत पर्व है जो सभी को जोड़ता है: Pope

पोप लियो चौदहवें ने मंगलवार को कहा कि ‘थैंक्सगिविंग’ एक ‘‘खूबसूरत पर्व’’ है जो आस्तिकों और नास्तिकों को समान रूप से एकजुट करता है। पोप लियो ने कहा कि वह कई चीजों के लिए शुक्रगुजार हैं और उन्होंने सभी से उन उपहारों को पहचानने की गुजारिश की जो उन्हें मिले हैं। उन्होंने कहा, सबसे पहले और सबसे अहम उपहार है जिंदगी का तोहफा। आस्था का तोहफा। एकता का तोहफा। पोप लियो ने यह बात मंगलवार को कैसल गोंडोल्फो में संवाददाताओं से बातचीत में कही। पोप वहां टेनिस खेलने जाते हैं। पोप ने ‘थैंक्सगिविंग’ पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि यह खूबसूरत पर्व है जो सभी को एकजुट करता है और यह सभी को हर बात का आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। पोप के रूप में लियो पहला थैंक्सगिविंग दिवस तुर्किये में मनाएंगे।

PNSPNS
Nov 26, 2025 - 09:46
 0
‘Thanksgiving’ एक  खूबसूरत पर्व  है जो सभी को जोड़ता है: Pope

पोप लियो चौदहवें ने मंगलवार को कहा कि ‘थैंक्सगिविंग’ एक ‘‘खूबसूरत पर्व’’ है जो आस्तिकों और नास्तिकों को समान रूप से एकजुट करता है। पोप लियो ने कहा कि वह कई चीजों के लिए शुक्रगुजार हैं और उन्होंने सभी से उन उपहारों को पहचानने की गुजारिश की जो उन्हें मिले हैं।

उन्होंने कहा, सबसे पहले और सबसे अहम उपहार है जिंदगी का तोहफा। आस्था का तोहफा। एकता का तोहफा। पोप लियो ने यह बात मंगलवार को कैसल गोंडोल्फो में संवाददाताओं से बातचीत में कही।

पोप वहां टेनिस खेलने जाते हैं। पोप ने ‘थैंक्सगिविंग’ पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि यह खूबसूरत पर्व है जो सभी को एकजुट करता है और यह सभी को हर बात का आभार व्यक्त करने का अवसर देता है। पोप के रूप में लियो पहला थैंक्सगिविंग दिवस तुर्किये में मनाएंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow