Tennis की दिग्गज Venus Williams की धमाकेदार वापसी, Indian Wells में मिली Wild Card एंट्री

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को अगले महीने दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल और युगल ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यह 45 वर्षीय खिलाड़ी 2024 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। उस समय भी उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था लेकिन वह पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी। वीनस तीन बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उन्होंने 2001 की एक विवादित घटना के बाद 2002 से लेकर 2016 तक इस प्रतियोगिता का बहिष्कार किया था। टूर्नामेंट के निदेशक टॉमी हास ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए पहला वाइल्ड कार्ड वीनस विलियम्स को प्रदान करना हमारे लिए सम्मान की बात है। वीनस इस खेल की दिग्गज खिलाड़ी हैं और हमारे खेल के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।’’ इस प्रतियोगिता का आयोजन चार से 15 मार्च तक किया जाएगा। वीनस ने कहा, ‘‘मैं इंडियन वेल्स में वापसी करने को लेकर बेहद उत्साहित और कैलिफोर्निया में खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’ वीनस ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था लेकिन एकल और युगल दोनों में पहले दौर में बाहर हो गई थी।

PNSPNS
Feb 21, 2026 - 18:00
 0
Tennis की दिग्गज Venus Williams की धमाकेदार वापसी, Indian Wells में मिली Wild Card एंट्री

सात बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन वीनस विलियम्स को अगले महीने दक्षिणी कैलिफोर्निया में होने वाले बीएनपी पारिबास ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल और युगल ड्रॉ में वाइल्ड कार्ड से प्रवेश दिया गया है। यह 45 वर्षीय खिलाड़ी 2024 के बाद पहली बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। उस समय भी उन्हें वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला था लेकिन वह पहले दौर से आगे नहीं बढ़ पाई थी।

वीनस तीन बार इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। उन्होंने 2001 की एक विवादित घटना के बाद 2002 से लेकर 2016 तक इस प्रतियोगिता का बहिष्कार किया था। टूर्नामेंट के निदेशक टॉमी हास ने शुक्रवार को कहा, ‘‘इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए पहला वाइल्ड कार्ड वीनस विलियम्स को प्रदान करना हमारे लिए सम्मान की बात है। वीनस इस खेल की दिग्गज खिलाड़ी हैं और हमारे खेल के इतिहास में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक हैं।’’

इस प्रतियोगिता का आयोजन चार से 15 मार्च तक किया जाएगा। वीनस ने कहा, ‘‘मैं इंडियन वेल्स में वापसी करने को लेकर बेहद उत्साहित और कैलिफोर्निया में खेलने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।’’ वीनस ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन में भाग लिया था लेकिन एकल और युगल दोनों में पहले दौर में बाहर हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow