Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं

हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में ग्रहों के स्थानों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी बनावट और स्थिति को देखकर किसी जातक के स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ग्रहों के उभार को देखकर पता चलता है कि कौन सा ग्रह जातक की कुंडली में सबसे बलवान है और कौन सा कमजोर है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम हथेली में मौजूद सूर्य पर्वत के बारे में जानेंगे। जोकि अनामिका उंगली के मूल और हृदय रेखा के ऊपरी भाग में होता है। सूर्य पर्वत के उभार को देखकर आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।ज्यादा विकसित सूर्य पर्वतअगर हथेली में सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित हो, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। यह ज्यादा अंहकार करने का संकेत होता है। इन लोगों को गुस्सा जल्दी आ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आता है। धन के मामले में यह ज्यादा खर्चीले होते हैं और सुख-साधनों पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। इनको जीवन में अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। यह उत्तम और सुविकसित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, धन वैभव, उदारता और दया का सूचक होता है।इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: Couple Photo लगाते वक्त न करें ये बड़ी गलती, वरना Relationship में आ जाएगी दरारपूर्ण विकसित सूर्य पर्वतहस्तरेखा के मुताबिक हथेली में सूर्य पर्वत का होना बेहद जरूरी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित हो, उस पर गुलाबीपन भी नजर आए, तो इसको शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का स्वभाव हंसमुख होता है और यह हर काम मित्रों के साथ मिलकर करना पसंद करते हैं। समाज में इनका सम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहती है। यह जातक सफल चित्रकार, कलाकार और संगीतज्ञ बन सकते हैं।सूर्य पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होने पर ऐसे लोगों को करियर में सफलता और ऊंचा पद प्राप्त होता है। यह लोग व्यापार क्षेत्र में ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इनको आय से एक से ज्यादा स्त्रोत प्राप्त होते हैं। सामान्य घराने के जातक की हथेली में ऐसा पर्वत होने पर वह जातक धनी बनता है। इनको जीवन में आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। यह जातक दिल के साफ होते हैं और अपनी गलती मानने से नहीं घबराते हैं।सूर्य ग्रह का अभावयदि हथेली में सूर्य ग्रह का अभाव हो तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। समाज में इन लोगों को अपेक्षित सम्मान नहीं प्राप्त होता है। वहीं पूर्ण सफलता पाने के लिए इनको ज्यादा मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। जिस तरह कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के कार्यों में बाधा, सम्मान में कमी और आत्मविश्वास में कमी आदि समस्याएं बनी रहती हैं। उसी तरह हथेली में सूर्य पर्वत का अभाव होने पर व्यक्ति को इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।सूर्य पर्वत का झुकावयदि हथेली में सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर होता है, तो ऐसे लोग व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। सफल व्यापारी होने के साथ यह जातक धनवान होते हैं। इनको कभी पैसे की तंगी नहीं महसूस होती है। समाज में इनको खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं सूर्य पर्वत का झुकाव अगर शनि की ओर हो, तो ऐसे जातक एकांत रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई बार धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

PNSPNS
Mar 27, 2026 - 10:01
 0
Surya Parvat Palmistry: हथेली का सूर्य पर्वत तय करता है आपका Career, जानें क्या कहती हैं आपकी रेखाएं
हस्तरेखा विज्ञान में हथेली में ग्रहों के स्थानों को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसकी बनावट और स्थिति को देखकर किसी जातक के स्वभाव, जीवन और भविष्य के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। ग्रहों के उभार को देखकर पता चलता है कि कौन सा ग्रह जातक की कुंडली में सबसे बलवान है और कौन सा कमजोर है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम हथेली में मौजूद सूर्य पर्वत के बारे में जानेंगे। जोकि अनामिका उंगली के मूल और हृदय रेखा के ऊपरी भाग में होता है। सूर्य पर्वत के उभार को देखकर आप व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं।

ज्यादा विकसित सूर्य पर्वत

अगर हथेली में सूर्य पर्वत जरूरत से ज्यादा विकसित हो, तो इसको शुभ नहीं माना जाता है। यह ज्यादा अंहकार करने का संकेत होता है। इन लोगों को गुस्सा जल्दी आ सकता है और छोटी-छोटी बातों पर क्रोध आता है। धन के मामले में यह ज्यादा खर्चीले होते हैं और सुख-साधनों पर ज्यादा पैसा खर्च कर सकते हैं। इनको जीवन में अपेक्षित सफलता प्राप्त करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होती है। यह उत्तम और सुविकसित सूर्य पर्वत आत्मविश्वास, धन वैभव, उदारता और दया का सूचक होता है।

इसे भी पढ़ें: Vastu Tips: Couple Photo लगाते वक्त न करें ये बड़ी गलती, वरना Relationship में आ जाएगी दरार


पूर्ण विकसित सूर्य पर्वत

हस्तरेखा के मुताबिक हथेली में सूर्य पर्वत का होना बेहद जरूरी होता है। यदि हथेली में सूर्य पर्वत पूरी तरह से विकसित हो, उस पर गुलाबीपन भी नजर आए, तो इसको शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों का स्वभाव हंसमुख होता है और यह हर काम मित्रों के साथ मिलकर करना पसंद करते हैं। समाज में इनका सम्मान और प्रतिष्ठा हमेशा बनी रहती है। यह जातक सफल चित्रकार, कलाकार और संगीतज्ञ बन सकते हैं।

सूर्य पर्वत पूर्ण रूप से विकसित होने पर ऐसे लोगों को करियर में सफलता और ऊंचा पद प्राप्त होता है। यह लोग व्यापार क्षेत्र में ज्यादा लाभ उठा सकते हैं। इनको आय से एक से ज्यादा स्त्रोत प्राप्त होते हैं। सामान्य घराने के जातक की हथेली में ऐसा पर्वत होने पर वह जातक धनी बनता है। इनको जीवन में आकस्मिक धन की प्राप्ति होती है। यह जातक दिल के साफ होते हैं और अपनी गलती मानने से नहीं घबराते हैं।

सूर्य ग्रह का अभाव

यदि हथेली में सूर्य ग्रह का अभाव हो तो इसको अच्छा संकेत नहीं माना जाता है। समाज में इन लोगों को अपेक्षित सम्मान नहीं प्राप्त होता है। वहीं पूर्ण सफलता पाने के लिए इनको ज्यादा मेहनत और प्रयास करने पड़ते हैं। जिस तरह कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होने पर व्यक्ति के कार्यों में बाधा, सम्मान में कमी और आत्मविश्वास में कमी आदि समस्याएं बनी रहती हैं। उसी तरह हथेली में सूर्य पर्वत का अभाव होने पर व्यक्ति को इसके प्रतिकूल प्रभावों का सामना करना पड़ सकता है।

सूर्य पर्वत का झुकाव

यदि हथेली में सूर्य पर्वत का झुकाव बुध पर्वत की ओर होता है, तो ऐसे लोग व्यापार के क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हैं। सफल व्यापारी होने के साथ यह जातक धनवान होते हैं। इनको कभी पैसे की तंगी नहीं महसूस होती है। समाज में इनको खूब मान-सम्मान मिलता है। वहीं सूर्य पर्वत का झुकाव अगर शनि की ओर हो, तो ऐसे जातक एकांत रहना ज्यादा पसंद करते हैं। इन लोगों को जीवन में कई बार धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow