Shammi Kapoor Birth Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला, ऑफ-स्क्रीन गुस्सैल, 'याहू बॉय' शम्मी कपूर के अनसुने किस्से

भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सफल अभिनेताओं में शामिल अभिनेता शम्मी कपूर का आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर को जन्म हुआ था। शम्मी कपूर के दिलकश अंदाज और पावरफुल अप्रोच को स्क्रीन पर टक्कर देना आज भी संभव नहीं है। अभिनेता शम्मी कपूर स्क्रीन पर जितने कूल और मस्तमौला नजर आते थे, वह ऑफ स्क्रीन उतने ही ज्यादा गुस्सैल नेचर के थे। उन्होंने अपने खास अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...इसे भी पढ़ें: Om Puri Birth Anniversary: कभी दुकान पर धोते थे बर्तन, फिर ओम पुरी ने हॉलीवुड तक जमाई अपनी धाकजन्म और परिवारमुंबई में शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और मां का नाम रामशेरनी मेहरा कपूर था। उनका बचपन कोलकाता में बीता था। शम्मी ने मोंटेसरी शिक्षा और किंडरगार्टन की पढ़ाई की थी। फिर उन्होंने ह्यूजेस रोड स्थित न्यू एरा स्कूल से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद रामनारायण रुइया कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद पिता की ड्रामा कंपनी पृथ्वी थिएटर में शामिल हो गए थे और कई सालों तक काम किया।फिल्मी सफरसाल 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्मों में शुरूआत की थी। इस फिल्म को महेश कौल ने निर्देशित किया था। अभिनेता के जीवन में असफलता से सफलता तक का रास्ता भी काफी लंबा था। शम्मी कपूर ने 'नकाब', 'हम सब चोर हैं', 'रेल का डिब्बा', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'महबूबा शमां परवाना', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'मेम साहिब' और 'चोर बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं अभिनेता को बड़ी सफलता फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' और 'दिल देकर देखो' से मिली थी।इस फिल्म से बने स्टारसाल 1961 में फिल्म 'जंगली' रिलीज हुई थी। जिसके बाद शम्मी कपूर इंडस्ट्री में 'याहू बॉय' के रूप से छा गए। पर्दे पर गंभीर दिखने वाले अभिनेता वास्तव में मस्तमौला इंसान थे। उनकी एक्टिंग अन्य लोगों से अलग थी। साल 1955 में अभिनेता ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली थी। लेकिन गीता बाली का महज 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। पहली पत्नी की मृत्यु के 4 साल बाद शम्मी कपूर ने गोहिल राजवंश की राजकुमारी नीला देवी गोहिल से शादी की।मृत्युअपने आखिरी समय में शम्मी कपूर क्रोनिक किडनी फेल्योर से पीड़ित थे। वहीं शम्मी कपूर का 14 अगस्त 2011 को निधन हो गया था।

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:42
 0
Shammi Kapoor Birth Anniversary: पर्दे पर मस्तमौला, ऑफ-स्क्रीन गुस्सैल, 'याहू बॉय' शम्मी कपूर के अनसुने किस्से
भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे महान और सफल अभिनेताओं में शामिल अभिनेता शम्मी कपूर का आज ही के दिन यानी की 21 अक्तूबर को जन्म हुआ था। शम्मी कपूर के दिलकश अंदाज और पावरफुल अप्रोच को स्क्रीन पर टक्कर देना आज भी संभव नहीं है। अभिनेता शम्मी कपूर स्क्रीन पर जितने कूल और मस्तमौला नजर आते थे, वह ऑफ स्क्रीन उतने ही ज्यादा गुस्सैल नेचर के थे। उन्होंने अपने खास अंदाज और दमदार अभिनय से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई थी। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर अभिनेता शम्मी कपूर के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

इसे भी पढ़ें: Om Puri Birth Anniversary: कभी दुकान पर धोते थे बर्तन, फिर ओम पुरी ने हॉलीवुड तक जमाई अपनी धाक

जन्म और परिवार

मुंबई में शम्मी कपूर का जन्म 21 अक्तूबर 1931 को जन्म हुआ था। उनका पूरा नाम शमशेर राज कपूर था। उनके पिता का नाम पृथ्वीराज कपूर और मां का नाम रामशेरनी मेहरा कपूर था। उनका बचपन कोलकाता में बीता था। शम्मी ने मोंटेसरी शिक्षा और किंडरगार्टन की पढ़ाई की थी। फिर उन्होंने ह्यूजेस रोड स्थित न्यू एरा स्कूल से अपनी मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद रामनारायण रुइया कॉलेज में पढ़ाई करने के बाद पिता की ड्रामा कंपनी पृथ्वी थिएटर में शामिल हो गए थे और कई सालों तक काम किया।

फिल्मी सफर

साल 1953 में आई फिल्म 'जीवन ज्योति' से शम्मी कपूर ने हिंदी फिल्मों में शुरूआत की थी। इस फिल्म को महेश कौल ने निर्देशित किया था। अभिनेता के जीवन में असफलता से सफलता तक का रास्ता भी काफी लंबा था। शम्मी कपूर ने 'नकाब', 'हम सब चोर हैं', 'रेल का डिब्बा', 'कॉलेज गर्ल', 'प्रोफेसर', 'चाइना टाउन', 'प्यार किया तो डरना क्या', 'महबूबा शमां परवाना', 'कश्मीर की कली', 'जानवर', 'तीसरी मंजिल', 'अंदाज', 'मेम साहिब' और 'चोर बाजार' जैसी फिल्मों में काम किया था। वहीं अभिनेता को बड़ी सफलता फिल्म 'तुम सा नहीं देखा' और 'दिल देकर देखो' से मिली थी।

इस फिल्म से बने स्टार

साल 1961 में फिल्म 'जंगली' रिलीज हुई थी। जिसके बाद शम्मी कपूर इंडस्ट्री में 'याहू बॉय' के रूप से छा गए। पर्दे पर गंभीर दिखने वाले अभिनेता वास्तव में मस्तमौला इंसान थे। उनकी एक्टिंग अन्य लोगों से अलग थी। साल 1955 में अभिनेता ने एक्ट्रेस गीता बाली से शादी कर ली थी। लेकिन गीता बाली का महज 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। पहली पत्नी की मृत्यु के 4 साल बाद शम्मी कपूर ने गोहिल राजवंश की राजकुमारी नीला देवी गोहिल से शादी की।

मृत्यु

अपने आखिरी समय में शम्मी कपूर क्रोनिक किडनी फेल्योर से पीड़ित थे। वहीं शम्मी कपूर का 14 अगस्त 2011 को निधन हो गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow