Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश

मंगलवार को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती की छुट्टी के बाद बुधवार को जब विदेशी मुद्रा बाजार खुला, तो भारतीय रुपये में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ही भारतीय रुपया 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.15 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शांति वार्ता की नई उम्मीदों और घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपये को संजीवनी दी है।इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक रुपया सोमवार को 52 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.35 पर बंद हुआ था। बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.95 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला। सेंसेक्स 1162.04 अंक या 1.51 प्रतिशत चढ़कर 78,009.61 अंक पर जबकि निफ्टी 348.65 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,191.30 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,983.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।इसे भी पढ़ें: Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 'नीतीश युग' का अंत और BJP की पहली ताजपोशी रुपये की इस मजबूती से आयातकों को थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि निर्यातकों के लिए चुनौतियां बनी रह सकती हैं। यदि US-ईरान के बीच कोई ठोस समझौता (Grand Deal) होता है, तो आने वाले दिनों में रुपये में और भी सुधार की संभावना है। 

PNSPNS
Apr 15, 2026 - 10:22
 0
Rupee में शानदार रिकवरी: डॉलर के मुकाबले 20 पैसे की मजबूती, शेयर बाजार और शांति वार्ता की उम्मीदों ने भरा जोश

मंगलवार को बाबासाहेब आंबेडकर जयंती की छुट्टी के बाद बुधवार को जब विदेशी मुद्रा बाजार खुला, तो भारतीय रुपये में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शुरुआती कारोबार में ही भारतीय रुपया 20 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.15 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शांति वार्ता की नई उम्मीदों और घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी ने रुपये को संजीवनी दी है।

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Power Plant Blast: सक्ती में भीषण हादसा, वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटने से अब तक 14 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया शोक

रुपया सोमवार को 52 पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 93.35 पर बंद हुआ था। बाबासाहेब आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में मंगलवार को विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.4 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 97.95 पर रहा। घरेलू शेयर बाजारों में सुबह के कारोबार में भारी उछाल देखने को मिला।

सेंसेक्स 1162.04 अंक या 1.51 प्रतिशत चढ़कर 78,009.61 अंक पर जबकि निफ्टी 348.65 अंक या 1.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,191.30 अंक पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.57 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.33 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने 1,983.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़ें: Bihar में ऐतिहासिक राजनीतिक उलटफेर, Samrat Choudhary बनेंगे नए मुख्यमंत्री, 'नीतीश युग' का अंत और BJP की पहली ताजपोशी

 

रुपये की इस मजबूती से आयातकों को थोड़ी राहत मिलेगी, हालांकि निर्यातकों के लिए चुनौतियां बनी रह सकती हैं। यदि US-ईरान के बीच कोई ठोस समझौता (Grand Deal) होता है, तो आने वाले दिनों में रुपये में और भी सुधार की संभावना है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow