Romantic Places Near Mathura: मथुरा के आसपास स्थित इन रोमांटिक जगहों पर पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम, वीकेंड पर बनाएं प्लान

मथुरा उत्तर प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत और प्रमुख शहर है। मथुरा दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बसे इस धार्मिक शहर में ऐसी कई पवित्र और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। जहां पर देश के अलग-अलग कोने से लोग घूमने के लिए आते हैं। वहीं मथुरा में जब कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की बात होती है, तो ऐसी बहुत कम जगहें हैं। इसलिए मथुरा का तमाम कपल्स आसपास की जगहों पर ट्रिप प्लान करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मथुरा से करीब 150 किमी के आसपास मौजूद कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।भरतपुरअगर आप मथुरा के आसपास स्थित किसी ऐतिहासिक जगह को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो कई लोग सबसे पहले भरतपुर पहुंचते हैं। यह राजस्थान का एक ऐसा ऐतिहासिक शहर है, जो अपने शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है।इसे भी पढ़ें: Prashar Lake Trip: हिमाचल में मौजूद पराशर झील घूमने के लिए दिल्ली से बनाएं शानदार ट्रिप, खूबसूरती देख झूम उठेंगे आपअगर आप मथुरा से भरतपुर के लिए सुबह-सुबह निकलते हैं, तो शाम तक आराम से वापस आ सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर महल और लोहागढ़ किला आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ केवलादेव नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं।आगरावैसे तो मथुरा के आसपास कई ऐसी विश्व प्रसिद्ध रोमांटिक जगहें हैं, जहां पर कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मथुरा से आप आगरा घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि प्यार की निशानी 'ताजमहल' आगरा में स्थित है। सिर्फ मथुरा ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य कई शहरों से भी लोग आगरा घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप घूमने के लिए क्वालिटी टाइस स्पेंड कर सकते हैं।आगरा में आप ताजमहल के साथ अन्य कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आगरा में आप अपने पार्टनर के साथ स्वादिष्ट डिशेज का स्वाद चख सकते हैं।धौलपुरराजस्थान का प्रमुख और खूबसूरत शहर धौलपुर अपने इतिहास के साथ कई अन्य बेहतरीन चीजों के लिए जाना जाता है। धौलपुर लाल रंग के सैंडस्टोन के लिए पूरे भारत में फेमस है।कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। खासतौर, यह जगह उन कपल्स के लिए बेहद खास है, जो अपने पार्टनर के साथ शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं। मथुरा से कई कपल्स यहां पर घूमने के लिए आते हैं। धौलपुर में आप शेरगढ़ फोर्ट, तालाब-ए-शाही, खानपुर महल, रामसागर अभयारण्य और धौलपुर पैलेस जैसी फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप रामसागर अभ्यारण्य में जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं।अलवरमथुरा के आसपास अलवर भी एक ऐसी जगह है, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यह राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत शहर है, जहां पर दिल्ली-एनसीआर वाले घूमने के लिए पहुंचते हैं।अलवर में आप अपने पार्टनर के साथ सिलीसेढ़ झील, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, कांकवाडी किला और बाला किला जैसी फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

PNSPNS
Apr 14, 2025 - 15:55
 0
Romantic Places Near Mathura: मथुरा के आसपास स्थित इन रोमांटिक जगहों पर पार्टनर के साथ बिताएं क्वालिटी टाइम, वीकेंड पर बनाएं प्लान
मथुरा उत्तर प्रदेश का एक बेहद खूबसूरत और प्रमुख शहर है। मथुरा दिल्ली-एनसीआर से कुछ ही दूरी पर स्थित है। मथुरा को भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यमुना नदी के किनारे बसे इस धार्मिक शहर में ऐसी कई पवित्र और खूबसूरत जगहें मौजूद हैं। जहां पर देश के अलग-अलग कोने से लोग घूमने के लिए आते हैं। वहीं मथुरा में जब कपल्स के घूमने के लिए रोमांटिक जगहों की बात होती है, तो ऐसी बहुत कम जगहें हैं। इसलिए मथुरा का तमाम कपल्स आसपास की जगहों पर ट्रिप प्लान करते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मथुरा से करीब 150 किमी के आसपास मौजूद कुछ ऐसी रोमांटिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूम सकते हैं और क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

भरतपुर
अगर आप मथुरा के आसपास स्थित किसी ऐतिहासिक जगह को पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करना चाहते हैं, तो कई लोग सबसे पहले भरतपुर पहुंचते हैं। यह राजस्थान का एक ऐसा ऐतिहासिक शहर है, जो अपने शाही मेहमान नवाजी के लिए जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें: Prashar Lake Trip: हिमाचल में मौजूद पराशर झील घूमने के लिए दिल्ली से बनाएं शानदार ट्रिप, खूबसूरती देख झूम उठेंगे आप


अगर आप मथुरा से भरतपुर के लिए सुबह-सुबह निकलते हैं, तो शाम तक आराम से वापस आ सकते हैं। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान, भरतपुर महल और लोहागढ़ किला आदि जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ केवलादेव नेशनल पार्क में जंगल सफारी का लुत्फ उठा सकते हैं।

आगरा
वैसे तो मथुरा के आसपास कई ऐसी विश्व प्रसिद्ध रोमांटिक जगहें हैं, जहां पर कपल्स घूमने के लिए जा सकते हैं। मथुरा से आप आगरा घूमने के लिए जा सकते हैं। क्योंकि प्यार की निशानी 'ताजमहल' आगरा में स्थित है। सिर्फ मथुरा ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य कई शहरों से भी लोग आगरा घूमने के लिए आते हैं। यहां पर आप घूमने के लिए क्वालिटी टाइस स्पेंड कर सकते हैं।

आगरा में आप ताजमहल के साथ अन्य कई जगहों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप बुलंद दरवाजा, मेहताब बाग, अकबर का मकबरा, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं। आगरा में आप अपने पार्टनर के साथ स्वादिष्ट डिशेज का स्वाद चख सकते हैं।

धौलपुर
राजस्थान का प्रमुख और खूबसूरत शहर धौलपुर अपने इतिहास के साथ कई अन्य बेहतरीन चीजों के लिए जाना जाता है। धौलपुर लाल रंग के सैंडस्टोन के लिए पूरे भारत में फेमस है।

कपल्स के लिए यह एक रोमांटिक डेस्टिनेशन माना जाता है। खासतौर, यह जगह उन कपल्स के लिए बेहद खास है, जो अपने पार्टनर के साथ शांत वातावरण में समय बिताना चाहते हैं। मथुरा से कई कपल्स यहां पर घूमने के लिए आते हैं। धौलपुर में आप शेरगढ़ फोर्ट, तालाब-ए-शाही, खानपुर महल, रामसागर अभयारण्य और धौलपुर पैलेस जैसी फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर आप रामसागर अभ्यारण्य में जंगल सफारी का भी मजा ले सकते हैं।

अलवर
मथुरा के आसपास अलवर भी एक ऐसी जगह है, जहां पर आप अपने पार्टनर के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं। यह राजस्थान का एक बेहद खूबसूरत शहर है, जहां पर दिल्ली-एनसीआर वाले घूमने के लिए पहुंचते हैं।

अलवर में आप अपने पार्टनर के साथ सिलीसेढ़ झील, सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान, कांकवाडी किला और बाला किला जैसी फेमस जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। सरिस्का राष्ट्रीय उद्यान में आप पार्टनर के साथ जंगल सफारी का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow