Ranthambore National Park में सफारी के दौरान कैंटर के ब्रेक फेल, बाल-बाल बचे पर्यटक, चालक और वाहन पर लगा प्रतिबंध
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह उद्यान के जोन-4 में सफारी के दौरान पर्यटकों से भरे एक कैंटर वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पार्क के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।इसे भी पढ़ें: Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-'साहस और कर्तव्य की प्रेरणा' रणथम्भौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही और वाहन संचालन में त्रुटि सामने आई है। हालांकि, इस घटना में किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित चालक और कैंटर वाहन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी पर्यटन वाहनों और चालकों को निर्धारित नियमों तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।इसे भी पढ़ें: लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश रणथंभौर नेशनल पार्क, उत्तरी भारत के राजस्थान में सवाई माधोपुर शहर के पास एक बड़ा वाइल्डलाइफ़ रिज़र्व है। यह पहले शाही शिकारगाह हुआ करता था और यहाँ बाघ, तेंदुए और दलदली मगरमच्छ पाए जाते हैं। यहाँ की खास जगहों में पहाड़ी की चोटी पर बना 10वीं सदी का शानदार रणथंभौर किला और गणेश मंदिर शामिल हैं। पार्क में मौजूद पदम तलाव झील भी अपनी ढेर सारी वॉटर लिली के लिए जानी जाती है। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देशइस घटना के बाद वन विभाग ने पार्क में चलने वाले सभी सफारी वाहनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।प्रशासन ने पार्क में संचालित होने वाले सभी जिप्सी और कैंटर वाहनों के मालिकों और चालकों को सख्त हिदायत दी है कि:वाहनों की फिटनेस और ब्रेक की नियमित जांच (Regular Maintenance) की जाए।सफारी के दौरान निर्धारित गति सीमा और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो।नियमों का उल्लंघन करने वाले या खटारा वाहनों को पार्क के भीतर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
राजस्थान के विश्व प्रसिद्ध रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान (Ranthambore National Park) से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। सोमवार सुबह उद्यान के जोन-4 में सफारी के दौरान पर्यटकों से भरे एक कैंटर वाहन के अचानक ब्रेक फेल हो गए। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, घटना की सूचना मिलते ही पार्क के कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला। सभी पर्यटकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
इसे भी पढ़ें: Odisha | Kangana Ranaut की फिल्म Bharat Bhagya Vidhata की स्क्रीनिंग में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, बोले-'साहस और कर्तव्य की प्रेरणा'
रणथम्भौर बाघ परियोजना के उपवन संरक्षक मानस सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में वाहन चालक की लापरवाही और वाहन संचालन में त्रुटि सामने आई है। हालांकि, इस घटना में किसी भी पर्यटक को गंभीर चोट नहीं आई। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित चालक और कैंटर वाहन को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। वन विभाग ने स्पष्ट किया कि पर्यटकों की सुरक्षा के प्रति रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सभी पर्यटन वाहनों और चालकों को निर्धारित नियमों तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ में नाबालिग लड़कियों के लापता होने पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त, पुलिस कमिश्नर से मांगा जवाब, DCP को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश
रणथंभौर नेशनल पार्क, उत्तरी भारत के राजस्थान में सवाई माधोपुर शहर के पास एक बड़ा वाइल्डलाइफ़ रिज़र्व है। यह पहले शाही शिकारगाह हुआ करता था और यहाँ बाघ, तेंदुए और दलदली मगरमच्छ पाए जाते हैं। यहाँ की खास जगहों में पहाड़ी की चोटी पर बना 10वीं सदी का शानदार रणथंभौर किला और गणेश मंदिर शामिल हैं। पार्क में मौजूद पदम तलाव झील भी अपनी ढेर सारी वॉटर लिली के लिए जानी जाती है।
सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश
इस घटना के बाद वन विभाग ने पार्क में चलने वाले सभी सफारी वाहनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पर्यटकों की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
प्रशासन ने पार्क में संचालित होने वाले सभी जिप्सी और कैंटर वाहनों के मालिकों और चालकों को सख्त हिदायत दी है कि:
वाहनों की फिटनेस और ब्रेक की नियमित जांच (Regular Maintenance) की जाए।
सफारी के दौरान निर्धारित गति सीमा और सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन हो।
नियमों का उल्लंघन करने वाले या खटारा वाहनों को पार्क के भीतर कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi
What's Your Reaction?