Rammohan Naidu ने अरविंद केजरीवाल के दावे को बताया झूठा, विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमान ईंधन (एटीएफ) में एथनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विमानन सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह चिंता पैदा होती है। नायडू ने यह बात दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार एटीएफ में एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है।इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के एथनॉल पर आरोपों को BJP ने बताया फर्जी खबर, किया पलटवारकेजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सूत्रों ने संकेत दिया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।’’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा, ‘‘विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने की योजना का दावा पूरी तरह झूठा और गैर-जिम्मेदाराना है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विमानन सुरक्षा को लेकर गलत सूचना फैलाने से केवल हवाई यात्रियों में अनावश्यक चिंता पैदा होती है।यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ मंत्री ने स्पष्ट किया कि एथनॉल और पर्यावरण अनुकूल विमान ईंधन पूरी तरह अलग-अलग हैं और दोनों को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एसएएफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विमानन ईंधन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) ने मान्यता दी है। इसे दुनिया के कई देशों ने अपनाया है।इसे भी पढ़ें: Air India विमान में टर्बुलेंस से 17 लोग हुए घायल, DGCA ने शुरू की जांचयह कड़े परीक्षणों से गुजरता है और वैश्विक सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है।

PNSPNS
Aug 7, 2026 - 10:48
 0
Rammohan Naidu ने अरविंद केजरीवाल के दावे को बताया झूठा, विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बृहस्पतिवार को कहा कि विमान ईंधन (एटीएफ) में एथनॉल मिलाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि विमानन सुरक्षा को लेकर गलत जानकारी फैलाने से हवाई यात्रियों में बेवजह चिंता पैदा होती है। नायडू ने यह बात दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस दावे के बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार एटीएफ में एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है।

इसे भी पढ़ें: Arvind Kejriwal के एथनॉल पर आरोपों को BJP ने बताया फर्जी खबर, किया पलटवार

केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सूत्रों ने संकेत दिया है कि नरेन्द्र मोदी सरकार विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने की योजना बना रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इससे उड़ानों की सुरक्षा गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।’’ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए नायडू ने कहा, ‘‘विमान ईंधन में एथनॉल मिलाने की योजना का दावा पूरी तरह झूठा और गैर-जिम्मेदाराना है। ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘विमानन सुरक्षा को लेकर गलत सूचना फैलाने से केवल हवाई यात्रियों में अनावश्यक चिंता पैदा होती है।

यात्रियों की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।’’ मंत्री ने स्पष्ट किया कि एथनॉल और पर्यावरण अनुकूल विमान ईंधन पूरी तरह अलग-अलग हैं और दोनों को एक-दूसरे से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘एसएएफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित विमानन ईंधन है, जिसे अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन (आईसीएओ) ने मान्यता दी है। इसे दुनिया के कई देशों ने अपनाया है।

इसे भी पढ़ें: Air India विमान में टर्बुलेंस से 17 लोग हुए घायल, DGCA ने शुरू की जांच

यह कड़े परीक्षणों से गुजरता है और वैश्विक सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow