Rajasthan में Bomb Threat से हड़कंप, Assembly और High Court में सघन Search Operation

 राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय और सत्र अदालत भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और गहन तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धमकी मिलने के बाद तुरंत परिसरों को खाली कराया गया और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने बताया कि राजस्थान विधानसभा कार्यालय में एक ई-मेल आया, जिसमें अगले तीन घंटे में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाल तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ता टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “परिसर को तुरंत खाली कराकर पूरी तरह से तलाशी ली गई। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।” अधिकारी ने बताया कि उसके आधिकारिक आईडी पर सत्र अदालत को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। इसके बाद अदालत प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। तलाशी अभियान के दौरान सत्र अदालत परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया। अधिकारी ने कहा, “बम निरोधक दस्तों और श्वान दस्ता द्वारा विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।” उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे पहले भी उच्च न्यायालय को 6, 17, 19, 20 फरवरी और 17 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अब तक इन धमकियों के संबंध में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

PNSPNS
Apr 14, 2026 - 09:34
 0
Rajasthan में Bomb Threat से हड़कंप, Assembly और High Court में सघन Search Operation

 राजस्थान विधानसभा, उच्च न्यायालय और सत्र अदालत भवनों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और गहन तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धमकी मिलने के बाद तुरंत परिसरों को खाली कराया गया और पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया।

पुलिस ने बताया कि राजस्थान विधानसभा कार्यालय में एक ई-मेल आया, जिसमें अगले तीन घंटे में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्मचारियों को बाहर निकाल तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ते और श्वान दस्ता टीमों को घटनास्थल पर भेजा गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “परिसर को तुरंत खाली कराकर पूरी तरह से तलाशी ली गई। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।” अधिकारी ने बताया कि उसके आधिकारिक आईडी पर सत्र अदालत को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल आया था। इसके बाद अदालत प्रशासन ने पुलिस कंट्रोल रूम और वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी। तलाशी अभियान के दौरान सत्र अदालत परिसर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।

अधिकारी ने कहा, “बम निरोधक दस्तों और श्वान दस्ता द्वारा विस्तृत तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं पाई गई।” उच्च न्यायालय को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद परिसर को खाली करवाकर तलाशी अभियान शुरू किया गया, लेकिन वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे पहले भी उच्च न्यायालय को 6, 17, 19, 20 फरवरी और 17 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। अब तक इन धमकियों के संबंध में किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow