Rajasthan के उदयपुर संभाग में कई जगह कोहरा छाया रहा

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं कोहरा दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार की सुबह यह जानकारी दी। इसके अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यह सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5.0 डिग्री, पाली और अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।

PNSPNS
Dec 27, 2025 - 10:24
 0
Rajasthan के उदयपुर संभाग में कई जगह कोहरा छाया रहा

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क रहा और इस दौरान उदयपुर संभाग में कहीं कहीं कोहरा दर्ज किया गया। मौसम केंद्र जयपुर ने शुक्रवार की सुबह यह जानकारी दी।

इसके अनुसार, बीते चौबीस घंटे में राज्य में अधिकतम तापमान बाड़मेर में 28.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान करौली में 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान अधिकतर शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यह सीकर के फतेहपुर में 4.6 डिग्री सेल्सियस, दौसा में 5.0 डिग्री, पाली और अंता में 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्य की राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow