Rajasthan Weather Report | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम, माउंट आबू में पारा 0°C पर लुढ़का

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है और बीती रात सीकर में तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बीती रात राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 05.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 05.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।इसे भी पढ़ें: Rani Laxmi Bai Birth Anniversary: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बहादुर नायिका थीं रानी लक्ष्मीबाई, अंग्रेजों से जमकर लिया था लोहा माउंट आबू की सर्दी नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है  माउंट आबू में मंगलवार को दूसरे दिन भी रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर रहा। पिछले दिन सोमवार को भी तापमान शून्य पर था। माउंट आबू में सर्दी नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। पारा जमाव बिंदु पर होने से खुले मैदानों, सोलर पैनल, वाहनों की छतों, खेतों और पेड़ों के पत्तों पर बर्फ की परत जम गई। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई लोगों को अपने वाहन स्टार्ट नहीं होने पर धक्का देकर स्टार्ट करने पड़े। अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने तीखे सवाल पूछने पर एबीसी न्यूज की रिपोर्टर को ‘बेहद खराब’ बताया, धमकी दी सुबह कोहरा छाया रहाशहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंटता गया। सुबह-शाम ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। दिन में साफ आसमान और अच्छी धूप खिलने पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने वादियों के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों में लिपटे पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। पर्यटकों ने गरमागरम व्यंजनों, कढ़ाई दूध, मूंगफली आदि का भी लुत्फ उठाया। शाम को ठंडी हवाओं के चलते लोग जल्दी अपने घरों और होटलों को लौट गए। 

PNSPNS
Nov 19, 2025 - 12:31
 0
Rajasthan Weather Report | राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम, माउंट आबू में पारा 0°C पर लुढ़का

उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं के असर से प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है। राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया जा रहा है और बीती रात सीकर में तापमान 05.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार सुबह तक के 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा। बीती रात राज्य के अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 05.0 से 10.0 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जो सामान्य से लगभग 3-4 डिग्री सेल्सियस कम है। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान सीकर में 05.5 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम) रहा। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया।

इसे भी पढ़ें: Rani Laxmi Bai Birth Anniversary: भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की बहादुर नायिका थीं रानी लक्ष्मीबाई, अंग्रेजों से जमकर लिया था लोहा

 

माउंट आबू की सर्दी नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है  

माउंट आबू में मंगलवार को दूसरे दिन भी रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर रहा। पिछले दिन सोमवार को भी तापमान शून्य पर था। माउंट आबू में सर्दी नवंबर में ही रिकॉर्ड तोड़ रही है। पर्यटन स्थल माउंट आबू में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन हाड़ कंपाने वाली ठंड रही और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस पर बना रहा। पारा जमाव बिंदु पर होने से खुले मैदानों, सोलर पैनल, वाहनों की छतों, खेतों और पेड़ों के पत्तों पर बर्फ की परत जम गई। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई। कई लोगों को अपने वाहन स्टार्ट नहीं होने पर धक्का देकर स्टार्ट करने पड़े। अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, जिससे पारा 24 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप ने तीखे सवाल पूछने पर एबीसी न्यूज की रिपोर्टर को ‘बेहद खराब’ बताया, धमकी दी

 

सुबह कोहरा छाया रहा

शहर में सुबह कोहरा छाया रहा, जो दिन चढ़ने के साथ धीरे-धीरे छंटता गया। सुबह-शाम ठंडी हवाएं भी चलती रहीं। दिन में साफ आसमान और अच्छी धूप खिलने पर देश-विदेश से आए पर्यटकों ने वादियों के प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठाया। रंग-बिरंगे परिधानों में लिपटे पर्यटक अपनी यात्रा को यादगार बनाने के लिए तस्वीरें खिंचवाते नजर आए। पर्यटकों ने गरमागरम व्यंजनों, कढ़ाई दूध, मूंगफली आदि का भी लुत्फ उठाया। शाम को ठंडी हवाओं के चलते लोग जल्दी अपने घरों और होटलों को लौट गए। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow