Rajasthan Board 10th Result Date: इंतजार की घड़ियां खत्म! जानें किस दिन आएगा 10वीं का परिणाम

जल्द ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी हो सकता है। लाखों छात्रों लंबे से रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और परिणाम अंतिम चरण में है। राजस्थान बोर्ड की ओर से दसवीं का रिजल्ट आने वाले कुछ दिनों में जारी होने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान दसवीं का परिणाम पहले 20 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन उसके बाद बोर्ड की ओर 23 मार्च परिणाम जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी रिजल्ट जारी होने की संभावना नहीं लग रही है। अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।बोर्ड ने 6,195 परीक्षा केंद्रों पर 175 विषयों की परीक्षा कराई थीइस साल कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलीं। पूरे प्रदेश में बनाए गए 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद लगभग 30,915 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया।बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन लगातार छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण परिणाम तैयार करने में थोड़ा समय लग गया। इस दौरान तकनीकी और अंतिम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है, इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। कुल 10,68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत इस साल RBSE 10वीं परीक्षा के लिए करीब 10, 68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके अतिरिक्त 12वीं कक्षा के 9,09,087 प्रवेशिका परीक्षा के 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 4,122 छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। 10वीं के परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद 12वीं कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। 

PNSPNS
Mar 23, 2026 - 21:38
 0
Rajasthan Board 10th Result Date: इंतजार की घड़ियां खत्म! जानें किस दिन आएगा 10वीं का परिणाम
जल्द ही राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं कक्षा के परिणाम जारी हो सकता है। लाखों छात्रों लंबे से रिजल्ट को लेकर इंतजार कर रहे हैं। कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और परिणाम अंतिम चरण में है। राजस्थान बोर्ड की ओर से दसवीं का रिजल्ट आने वाले कुछ दिनों में जारी होने की संभावना है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान दसवीं का परिणाम पहले 20 मार्च को जारी होने वाला था, लेकिन उसके बाद बोर्ड की ओर 23 मार्च परिणाम जारी करने की बात कही गई थी, लेकिन अभी रिजल्ट जारी होने की संभावना नहीं लग रही है। अभी बोर्ड की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है।

बोर्ड ने 6,195 परीक्षा केंद्रों पर 175 विषयों की परीक्षा कराई थी

इस साल कक्षा 10वीं (माध्यमिक) की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी तक चलीं। पूरे प्रदेश में बनाए गए 6,195 परीक्षा केंद्रों पर कुल 175 विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गईं। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद लगभग 30,915 शिक्षकों ने उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा किया।

बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार, सभी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है, लेकिन लगातार छुट्टियों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में देरी के कारण परिणाम तैयार करने में थोड़ा समय लग गया। इस दौरान तकनीकी और अंतिम औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है, इसके बाद ही रिजल्ट घोषित किया जाएगा। 

कुल 10,68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत 

इस साल RBSE 10वीं परीक्षा के लिए करीब 10, 68,078 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके अतिरिक्त 12वीं कक्षा के 9,09,087 प्रवेशिका परीक्षा के 7,811 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के 4,122 छात्रों ने बोर्ड परीक्षाएं दी हैं। 10वीं के परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद 12वीं कक्षाओं के परिणाम जारी किए जाएंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow