Pune में इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी

पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 20-25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, यह हादसा कुंदामाला गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को अब तक बचा लिया गया है। #WATCH | Pune, Maharashtra | A bridge collapsed on the Indrayani River, near Kundamala village, under the Pimpri-Chinchwad Police station. 10 to 15 people feared trapped. 5 to 6 people have been rescued. More details awaited: Pimpri Chinchwad Police https://t.co/CiYAnNDiyS pic.twitter.com/g0jm7QE9Xv— ANI (@ANI) June 15, 2025 इसे भी पढ़ें: ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन... पंजाब में केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ताजो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।'

PNSPNS
Jun 16, 2025 - 03:30
 0
Pune में इंद्रायणी नदी पर पुराना पुल ढहा, कई लोग लापता, बचाव कार्य जारी
पुणे के तालेगांव इलाके में रविवार को इंद्रायणी नदी पर बना एक पुराना पुल अचानक ढह गया। इस हादसे में 20-25 लोगों के नदी में बह जाने की खबर है। अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया है और लापता लोगों की तलाश और बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।

पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस के अनुसार, यह हादसा कुंदामाला गांव के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि इस घटना में 10 से 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिनमें से 5 से 6 लोगों को अब तक बचा लिया गया है।


इसे भी पढ़ें: ज़हरीली शराब से लोग मर रहे हैं लेकिन... पंजाब में केजरीवाल पर बरसीं रेखा गुप्ता


जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक पुल की हालत पहले से ही काफी जर्जर थी, जिसके चलते पिछले कुछ महीनों से इसे वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि नदी में अचानक आए बहाव के कारण पुल ढह गया। हालांकि, हादसे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

कैंटोनमेंट बोर्ड देहू रोड के पूर्व उपाध्यक्ष रघुवीर शेलार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया, 'यहां शाम 4 बजे के आसपास एक पुराना पुल ढह गया। पुल पर लगभग 125 पर्यटक उसी स्थान पर खड़े थे और अचानक यह ढह गया। करीब 20-25 लोग नदी में बह गए। उनमें से कुछ को स्थानीय श्रमिकों ने बाहर निकाल लिया, जबकि 4-5 लोग अभी भी पुल के नीचे फंसे हुए हैं।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow