PM Modi और RSP अध्यक्ष Lamicchane की Delhi में मुलाकात, Nepal से रिश्ते मजबूत करने का संकल्प

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने के साथ एक बैठक में नेपाल के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी और लामिछाने के बीच हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूं और पूरी तरह से उसका समर्थन करता हूं। नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला साझेदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं। इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: आकाश पर राज करेगी Indian Air Force, South Asia में ताकत के सारे समीकरण बदलकर रख देंगे 114 Rafale Jetsमंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रबी लामिछाने के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। गृह मंत्री ने लामिछाने को चुनाव में आरएसपी की जीत पर बधाई दी और नई सरकार की सफलता के लिए भारत की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाह ने नेपाल के आम चुनाव में आरएसपी की जीत पर लामिछाने को बधाई दी और पड़ोसी देश में नयी सरकार की सफलता के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प जताया।’’ लामिछाने के नेतृत्व में आरएसपी प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत दौरे पर है। नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बीच दलीय स्तर पर संबंधों को और मजबूत करने को लेकर ‘सार्थक चर्चा’ हुई। नवीन ने यह टिप्पणी आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडलके साथ मंगलवार को यहां भाजपा के मुख्यालय में हुई मुलाकात के बाद की। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर भाजपा मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा को जानो पहल के तहत, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल के अध्यक्ष रवि लामिछाने और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भाजपा मुख्यालय में स्वागत करना और उनसे बातचीत करना मेरे लिए खुशी की बात है।  इसे भी पढ़ें: जिसे पागलों की तरह डरा रहा चीन, वो अचानक मोदी से मिलने आया!उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसपी के बीच दलीय स्तर पर संबंधों को और मजबूत करने को लेकर ‘सार्थक चर्चा’ हुई। नवीन ने कहा कि इस बात पर भी व्यापक चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शासन मॉडल विकास और जनसेवा पर केंद्रित है। लामिछाने के नेतृत्व में आरएसपी का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर को नयी दिल्ली पहुंचा। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में कहा, प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, नवीन ने साझा सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संबंधों और मजबूत जन-केंद्रित संबंधों पर आधारित भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया। 

PNSPNS
Jun 4, 2026 - 09:07
 0
PM Modi और RSP अध्यक्ष Lamicchane की Delhi में मुलाकात, Nepal से रिश्ते मजबूत करने का संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने के साथ एक बैठक में नेपाल के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी और लामिछाने के बीच हुई बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल और विदेश सचिव विक्रम मिसरी समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे। X पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मैं साझा और समृद्ध भविष्य के लिए मिलकर काम करने की उनकी इच्छा का स्वागत करता हूं और पूरी तरह से उसका समर्थन करता हूं। नेपाल हमारी 'पड़ोसी पहले' नीति के तहत एक प्राथमिकता वाला साझेदार है और हम दोनों देशों के बीच विशेष और बहुआयामी संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए नई सरकार के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Shaurya Path: आकाश पर राज करेगी Indian Air Force, South Asia में ताकत के सारे समीकरण बदलकर रख देंगे 114 Rafale Jets


मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रबी लामिछाने के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और दोनों पक्षों ने दोनों देशों के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। गृह मंत्री ने लामिछाने को चुनाव में आरएसपी की जीत पर बधाई दी और नई सरकार की सफलता के लिए भारत की शुभकामनाएं दीं। गृह मंत्री के कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि शाह ने नेपाल के आम चुनाव में आरएसपी की जीत पर लामिछाने को बधाई दी और पड़ोसी देश में नयी सरकार की सफलता के लिए भारत की ओर से शुभकामनाएं दीं। पोस्ट में कहा गया है, ‘‘दोनों पक्षों ने भारत और नेपाल के बीच विशेष संबंधों को मजबूत करने के लिए साथ मिलकर काम करने का दृढ़ संकल्प जताया।’’ 

लामिछाने के नेतृत्व में आरएसपी प्रतिनिधिमंडल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन के निमंत्रण पर भारत दौरे पर है। नितिन नवीन ने मंगलवार को कहा कि भाजपा और नेपाल की सत्तारूढ़ राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के बीच दलीय स्तर पर संबंधों को और मजबूत करने को लेकर ‘सार्थक चर्चा’ हुई। नवीन ने यह टिप्पणी आरएसपी अध्यक्ष रवि लामिछाने के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडलके साथ मंगलवार को यहां भाजपा के मुख्यालय में हुई मुलाकात के बाद की। प्रतिनिधिमंडल के आगमन पर भाजपा मुख्यालय में उनका भव्य स्वागत किया गया। नवीन ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा को जानो पहल के तहत, राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) नेपाल के अध्यक्ष रवि लामिछाने और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का भाजपा मुख्यालय में स्वागत करना और उनसे बातचीत करना मेरे लिए खुशी की बात है। 
 

इसे भी पढ़ें: जिसे पागलों की तरह डरा रहा चीन, वो अचानक मोदी से मिलने आया!


उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसपी के बीच दलीय स्तर पर संबंधों को और मजबूत करने को लेकर ‘सार्थक चर्चा’ हुई। नवीन ने कहा कि इस बात पर भी व्यापक चर्चा हुई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का शासन मॉडल विकास और जनसेवा पर केंद्रित है। लामिछाने के नेतृत्व में आरएसपी का यह प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष नवीन के निमंत्रण पर भारत के दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल सोमवार दोपहर को नयी दिल्ली पहुंचा। भाजपा के विदेश मामलों के विभाग के प्रभारी विजय चौथाईवाले ने एक बयान में कहा, प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, नवीन ने साझा सभ्यतागत विरासत, सांस्कृतिक संबंधों और मजबूत जन-केंद्रित संबंधों पर आधारित भारत और नेपाल के बीच घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों को रेखांकित किया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow