Myntra M-Now की Quick-Commerce सर्विस 4 नए शहरों में, Lucknow-Patna में अब 30 मिनट में Fashion.
फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘हाइपर-स्पीड’ डिलिवरी सेवा एम-नाउ का विस्तार चार दूसरी श्रेणी के शहरों यानी पटना, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद तक करने की घोषणा की। इससे यह सेवा अब 10 भारतीय शहरों में उपलब्ध हो गई है। यह सेवा पहले से ही बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चालू है। कंपनी का लक्ष्य इन क्षेत्रों में ग्राहकों को 500 से ज़्यादा ब्रांड और 10,000 स्टाइल का ‘क्यूरेटेड कलेक्शन डिलिवर’ करना है, जिसकी डिलिवरी 30 मिनट में शुरू हो जाएगी। मिंत्रा ने एक बयान में कहा कि यह विस्तार 87 से ज़्यादा डार्क स्टोर के नेटवर्क द्वारा समर्थित है, क्योंकि कंपनी बड़े महानगर शहरों से परे बाजारों में ‘गति-आधारित सुविधा’ की बढ़ती मांग का फायदा उठाना चाहती है। मिंत्रा के कैटेगरी मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट मनीष कुमार दुबे ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे फैशन-पसंद खरीदार, खासकर ‘जेन जी’ तुरंत संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं, त्योहारी पहनावे से लेकर रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों तक, तुरंत डिलिवरी की मांग बढ़ रही है। मिनटों में ‘ट्रेंड्स डिलिवर’ करके, हम ब्रांड्स को ‘जेन जी’ की तुरंत उम्मीदों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं।
फैशन और लाइफस्टाइल ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा ने बृहस्पतिवार को अपनी ‘हाइपर-स्पीड’ डिलिवरी सेवा एम-नाउ का विस्तार चार दूसरी श्रेणी के शहरों यानी पटना, जयपुर, लखनऊ और अहमदाबाद तक करने की घोषणा की। इससे यह सेवा अब 10 भारतीय शहरों में उपलब्ध हो गई है। यह सेवा पहले से ही बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में चालू है। कंपनी का लक्ष्य इन क्षेत्रों में ग्राहकों को 500 से ज़्यादा ब्रांड और 10,000 स्टाइल का ‘क्यूरेटेड कलेक्शन डिलिवर’ करना है, जिसकी डिलिवरी 30 मिनट में शुरू हो जाएगी।
मिंत्रा ने एक बयान में कहा कि यह विस्तार 87 से ज़्यादा डार्क स्टोर के नेटवर्क द्वारा समर्थित है, क्योंकि कंपनी बड़े महानगर शहरों से परे बाजारों में ‘गति-आधारित सुविधा’ की बढ़ती मांग का फायदा उठाना चाहती है। मिंत्रा के कैटेगरी मैनेजमेंट के वाइस प्रेसिडेंट मनीष कुमार दुबे ने कहा, ‘‘जैसे-जैसे फैशन-पसंद खरीदार, खासकर ‘जेन जी’ तुरंत संतुष्टि को प्राथमिकता देते हैं, त्योहारी पहनावे से लेकर रोज़मर्रा की ज़रूरी चीज़ों तक, तुरंत डिलिवरी की मांग बढ़ रही है।
मिनटों में ‘ट्रेंड्स डिलिवर’ करके, हम ब्रांड्स को ‘जेन जी’ की तुरंत उम्मीदों को पूरा करने में मदद कर रहे हैं।
What's Your Reaction?