Morocco के फेज शहर में दो इमारतें ढही, 22 लोगों की मौत

मोरक्को के फेज शहर में रात में दो बहुमंजिला इमारतों के ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस साल यहां इमारतों के ढहने की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार, प्रभावित चार मंजिला आवासीय इमारतों में कुल आठ परिवार रहते थे। इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने का कारण क्या था और कितने लोग लापता हैं। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एमएपी ने बताया कि इन संरचनाओं का निर्माण 2006 में झुग्गी-झोपड़ियों से मुक्त शहर नामक एक पहल के दौरान किया गया था। फेज मोरक्को का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इस महीने आयोजित होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस और 2030 के फीफा विश्व कप के मेजबान शहरों में से एक है। यह शहर अपने दीवारों से घिरे मध्ययुगीन बाजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसी साल मई में इमारत ढहने की एक घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे।

PNSPNS
Dec 12, 2025 - 00:07
 0
Morocco के फेज शहर में दो इमारतें ढही, 22 लोगों की मौत

मोरक्को के फेज शहर में रात में दो बहुमंजिला इमारतों के ढहने से 22 लोगों की मौत हो गई। इस साल यहां इमारतों के ढहने की यह दूसरी घटना है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। मोरक्को की सरकारी समाचार एजेंसी एमएपी के अनुसार, प्रभावित चार मंजिला आवासीय इमारतों में कुल आठ परिवार रहते थे।

इस हादसे में 16 लोग घायल हो गए और उन्हें नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरे इलाके को खाली करा लिया गया है और खोज एवं बचाव अभियान जारी है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इमारत गिरने का कारण क्या था और कितने लोग लापता हैं।

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एमएपी ने बताया कि इन संरचनाओं का निर्माण 2006 में झुग्गी-झोपड़ियों से मुक्त शहर नामक एक पहल के दौरान किया गया था।

फेज मोरक्को का तीसरा सबसे बड़ा शहर है और इस महीने आयोजित होने वाले अफ्रीका कप ऑफ नेशंस और 2030 के फीफा विश्व कप के मेजबान शहरों में से एक है। यह शहर अपने दीवारों से घिरे मध्ययुगीन बाजारों के लिए प्रसिद्ध है। इसी साल मई में इमारत ढहने की एक घटना में 10 लोगों की मौत हो गयी थी जबकि सात अन्य घायल हो गये थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow