Monsoon Adventure: ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेक, जहां मिलता है Thrill और सुकून का डबल डोज

रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून कहीं खो जाता है। फिर इस सुकून को ढूंढने के लिए अक्सर लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा होने लगी है, जो सबसे पहले पहाड़ों का रुख करते हैं और एडवेंचर करने के लिए ट्रेकिंग को चुनते हैं। मॉनसून दस्तक दे चुका है और अगर आप इस मॉनसून में ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ सबसे बेहतरीन और खूबसूरत ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं। मॉनसून में प्रकृति अलग ही निखरकर आती है। तो भला आप ये खूबसूरत नजारे क्यों छोड़ें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मौसम में घूमने के लिए 5 सबसे बेहतरीन ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं।जानें मॉनसून सीजन में घूमने के लिए बेस्ट ट्रेक फ्लावर वैली ट्रेक उत्तराखंड के चमोली में स्थित फ्लावर वैली ट्रेक देश के सबसे फेमस ट्रेक में से एक है। फ्लावर वैली में फूलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर करीब 500 फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ फूल ऐसे भी हैं, जिनके बारे में आपके कभी सुना भी नहीं होगा। फूलों की सुंदर घाटी UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है। यह ट्रेक 19 किमी लंबा है।इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026 शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले जान लें ये Complete Packing Listहंपता पासयह हिमाचल का सबसे फेमस ट्रेक है। यह हिमाचल के पीर पंजाल रेंज का हिस्सा है। हंपता पास समुद्र तल से करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर है। इस ट्रेक की शुरुआत कुल्लू से होती है। इस रास्ते में चंद्रताल लेक, ऊंचे पहाड़ और बहते झरने मन मोह लेते हैं। हंपता पास ट्रेक करीब 25 किमी लंबा है।कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेककश्मीर को ऐसे ही जन्नत नहीं कहा जाता है, कभी यहां कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक को देखें। कुदरत के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाना हो, तो कश्मीर की वादियों में स्थित इस ट्रेक पर जरूर जाएं। वहीं यहां की खासियत यह है कि यहां पर आपको 5 झीलें देखने को मिलेंगी। यह ट्रेक 75 किमी लंबा है।भृगु लेक ट्रेकइसका संबंध पौराणिक कथाओं से है। मान्यता है कि भृगु लेक ट्रेक इस स्थान पर महर्षि भृगु ने बैठकर डीप मेडिटेशन किया था। यह जगह हिमाचल के मनाली के पास है। भृगु लेक की ऊँचाई समुद्र तल से 14,000 फीट की है। यहां घास के मैदान, खुद भृगु झील और खूबसूरत फूलों की प्रजाति आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। यह ट्रेक 26 किमी लंबा है।कनामो पीकहिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में कनामो पीक स्थित है। यहां बारिश के मौसम में एडवेंचर करने लायक ट्रेड है। यह पीक समुद्र तल से करीब 19,553 फीट ऊंची है। इस ट्रेक की खासियत यह है कि कनामो पीक भले ही इतनी ऊंचाई पर है। लेकिन यह दुनिया की सबसे ऊंची और आसान ट्रेक में शामिल है। कनामो पीक ट्रेक 30 किमी लंबा है।

PNSPNS
Jul 6, 2026 - 13:00
 0
Monsoon Adventure: ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत ट्रेक, जहां मिलता है Thrill और सुकून का डबल डोज
रोजाना की भागदौड़ भरी जिंदगी में सुकून कहीं खो जाता है। फिर इस सुकून को ढूंढने के लिए अक्सर लोग घूमने के लिए निकल पड़ते हैं। ऐसे लोगों की संख्या ज्यादा होने लगी है, जो सबसे पहले पहाड़ों का रुख करते हैं और एडवेंचर करने के लिए ट्रेकिंग को चुनते हैं। मॉनसून दस्तक दे चुका है और अगर आप इस मॉनसून में ट्रिप प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं, तो हम आपको कुछ सबसे बेहतरीन और खूबसूरत ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं। मॉनसून में प्रकृति अलग ही निखरकर आती है। तो भला आप ये खूबसूरत नजारे क्यों छोड़ें। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस मौसम में घूमने के लिए 5 सबसे बेहतरीन ट्रेक के बारे में बताने जा रहे हैं।

जानें मॉनसून सीजन में घूमने के लिए बेस्ट ट्रेक 


फ्लावर वैली ट्रेक 

उत्तराखंड के चमोली में स्थित फ्लावर वैली ट्रेक देश के सबसे फेमस ट्रेक में से एक है। फ्लावर वैली में फूलों की खूबसूरती देखने लायक होती है। यहां पर करीब 500 फूलों की प्रजातियां देखने को मिलती हैं। इनमें से कुछ फूल ऐसे भी हैं, जिनके बारे में आपके कभी सुना भी नहीं होगा। फूलों की सुंदर घाटी UNESCO की विश्व धरोहर लिस्ट में शामिल है। यह ट्रेक 19 किमी लंबा है।

इसे भी पढ़ें: Amarnath Yatra 2026 शुरू, बाबा बर्फानी के दर्शन से पहले जान लें ये Complete Packing List


हंपता पास

यह हिमाचल का सबसे फेमस ट्रेक है। यह हिमाचल के पीर पंजाल रेंज का हिस्सा है। हंपता पास समुद्र तल से करीब 14,000 फुट की ऊंचाई पर है। इस ट्रेक की शुरुआत कुल्लू से होती है। इस रास्ते में चंद्रताल लेक, ऊंचे पहाड़ और बहते झरने मन मोह लेते हैं। हंपता पास ट्रेक करीब 25 किमी लंबा है।

कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक

कश्मीर को ऐसे ही जन्नत नहीं कहा जाता है, कभी यहां कश्मीर ग्रेट लेक ट्रेक को देखें। कुदरत के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठाना हो, तो कश्मीर की वादियों में स्थित इस ट्रेक पर जरूर जाएं। वहीं यहां की खासियत यह है कि यहां पर आपको 5 झीलें देखने को मिलेंगी। यह ट्रेक 75 किमी लंबा है।

भृगु लेक ट्रेक

इसका संबंध पौराणिक कथाओं से है। मान्यता है कि भृगु लेक ट्रेक इस स्थान पर महर्षि भृगु ने बैठकर डीप मेडिटेशन किया था। यह जगह हिमाचल के मनाली के पास है। भृगु लेक की ऊँचाई समुद्र तल से 14,000 फीट की है। यहां घास के मैदान, खुद भृगु झील और खूबसूरत फूलों की प्रजाति आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। यह ट्रेक 26 किमी लंबा है।

कनामो पीक

हिमाचल प्रदेश की स्पीति घाटी में कनामो पीक स्थित है। यहां बारिश के मौसम में एडवेंचर करने लायक ट्रेड है। यह पीक समुद्र तल से करीब 19,553 फीट ऊंची है। इस ट्रेक की खासियत यह है कि कनामो पीक भले ही इतनी ऊंचाई पर है। लेकिन यह दुनिया की सबसे ऊंची और आसान ट्रेक में शामिल है। कनामो पीक ट्रेक 30 किमी लंबा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow