MG Hector खरीदने का है Plan? JSW MG Motor 1 अप्रैल से 2% तक बढ़ाएगी कीमतें

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक अप्रैल, 2026 से अपने कुछ मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। कंपनी सोमवार को बयान में कहा कि यह कीमत वृद्धि उसके मुख्य खंड के मॉडल पर लागू होगी और एमजी सिलेक्ट चैनल के माध्यम से बेचे जाने वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों एमजी एम9 और साइबरस्टर पर लागू नहीं होगी। बयान के अनुसार, ‘‘ यह मूल्य संशोधन लगातार बढ़ रही कच्चे माल की लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।’’ कंपनी वर्तमान में अपने एमजी खंड के तहत पारंपरिक इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है।

PNSPNS
Apr 3, 2026 - 12:24
 0
MG Hector खरीदने का है Plan? JSW MG Motor 1 अप्रैल से 2% तक बढ़ाएगी कीमतें

जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया कच्चे माल की बढ़ती लागत के असर को आंशिक रूप से कम करने के लिए एक अप्रैल, 2026 से अपने कुछ मॉडल की कीमतों में दो प्रतिशत तक की वृद्धि करेगी। कंपनी सोमवार को बयान में कहा कि यह कीमत वृद्धि उसके मुख्य खंड के मॉडल पर लागू होगी और एमजी सिलेक्ट चैनल के माध्यम से बेचे जाने वाले प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहनों एमजी एम9 और साइबरस्टर पर लागू नहीं होगी।

बयान के अनुसार, ‘‘ यह मूल्य संशोधन लगातार बढ़ रही कच्चे माल की लागत के प्रभाव को आंशिक रूप से संतुलित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।’’ कंपनी वर्तमान में अपने एमजी खंड के तहत पारंपरिक इंजन (आईसीई) और इलेक्ट्रिक वाहनों की एक श्रृंखला बेचती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow