Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में मारे गए 21 लोगों में 17 विदेशी नागरिक शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकांश लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक और बांग्लादेश के निवासी थे। इससे पहले दिन में, मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में सुबह लगभग 8:48 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 15 से अधिक विदेशी नागरिक शामिल थे। इसे भी पढ़ें: Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली अग्निकांड में 17 विदेशियों समेत 21 की मौत, 8 की हालत नाजुकवहीं, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है तथा इससे सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था और भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं के कारणों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी। वाही ने इस संबंध में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को तत्काल पत्र जारी कर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित प्रतिष्ठान में नगर निगम के भवन उपविधियों, अग्नि सुरक्षा मानकों अथवा अन्य वैधानिक प्रावधानों का किसी प्रकार से उल्लंघन तो नहीं किया गया था। इसके अतिरिक्त यह भी जांच की जाएगी कि यदि किसी स्तर पर नगर निगम के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों द्वारा लापरवाही, कर्तव्य में चूक या नियमों की अवहेलना की गई है तो उसके लिए कौन उत्तरदायी है। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है अथवा किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Tragedy: मौत का 'होटल', 6 कमरों की आड़ में चल रहा था 25 का खेल, 21 जिंदगियां खत्मवाही ने आयुक्त से कहा है कि जांच रिपोर्ट के साथ-साथ इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि जांच प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम राजधानी के नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंटों तथा सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा एवं भवन मानकों के अनुपालन की समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

PNSPNS
Jun 4, 2026 - 09:07
 0
Malviya Nagar Fire पर Mayor सख्त! तीन दिन में मांगी जांच रिपोर्ट, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में मारे गए 21 लोगों में 17 विदेशी नागरिक शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से अधिकांश लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक और बांग्लादेश के निवासी थे। इससे पहले दिन में, मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बीएंडबी में सुबह लगभग 8:48 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में 15 से अधिक विदेशी नागरिक शामिल थे।
 

इसे भी पढ़ें: Malviya Nagar Hotel Fire: दिल्ली अग्निकांड में 17 विदेशियों समेत 21 की मौत, 8 की हालत नाजुक


वहीं, दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही ने दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई भीषण अग्निकांड की घटना पर गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया और कहा कि यह घटना अत्यंत गंभीर एवं चिंताजनक है तथा इससे सार्वजनिक सुरक्षा व्यवस्था और भवनों में अग्नि सुरक्षा मानकों के अनुपालन को लेकर महत्वपूर्ण प्रश्न खड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस प्रकार की घटनाओं के कारणों की निष्पक्ष एवं व्यापक जांच सुनिश्चित की जाएगी। वाही ने इस संबंध में दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को तत्काल पत्र जारी कर विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। 

उन्होंने कहा कि जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित प्रतिष्ठान में नगर निगम के भवन उपविधियों, अग्नि सुरक्षा मानकों अथवा अन्य वैधानिक प्रावधानों का किसी प्रकार से उल्लंघन तो नहीं किया गया था। इसके अतिरिक्त यह भी जांच की जाएगी कि यदि किसी स्तर पर नगर निगम के अधिकारियों अथवा कर्मचारियों द्वारा लापरवाही, कर्तव्य में चूक या नियमों की अवहेलना की गई है तो उसके लिए कौन उत्तरदायी है। महापौर ने निर्देश दिए हैं कि यदि जांच में किसी अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका संदिग्ध पाई जाती है अथवा किसी प्रकार की प्रशासनिक लापरवाही सामने आती है तो संबंधित दोषी अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
 

इसे भी पढ़ें: Delhi Fire Tragedy: मौत का 'होटल', 6 कमरों की आड़ में चल रहा था 25 का खेल, 21 जिंदगियां खत्म


वाही ने आयुक्त से कहा है कि जांच रिपोर्ट के साथ-साथ इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तीन दिन में प्रस्तुत की जाए, ताकि तथ्यों के आधार पर आवश्यक निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिया है कि जांच प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से पूरा करते हुए प्राथमिकता के आधार पर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम राजधानी के नागरिकों की सुरक्षा एवं कल्याण के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजधानी में संचालित सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, रेस्टोरेंटों तथा सार्वजनिक उपयोग वाले भवनों में अग्नि सुरक्षा एवं भवन मानकों के अनुपालन की समीक्षा की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
 
देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow