Maltipur Assembly Seat: West Bengal की Maltipur सीट पर 60% मुस्लिम वोटर किंगमेकर, TMC-BJP में फंसा पेंच

पश्चिम बंगाल का मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र मालदा ज़िले के उत्तरी हिस्से में स्थित है। परिसीमन के बाद साल 2011 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। आमतौर पर यह मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। यहां मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी करीब 60% से ज्यादा है। बता दें कि राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें पहले फेज में 23 अप्रैल 2026 को और दूसरे फेज में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। तो आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण।मुख्य मुकाबलाबता दें कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मालतीपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस ने अब्दुर रहीम बॉक्सी को चुनाव रण में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने यहां से मासूम नूर को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से आशीष दास पर दांव लगाया है, जबकि सीपीएम ने मिनारुल हुसैन पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट से कौन सा उम्मीदवार जनता का विश्वास जीत पाता है।टीएमसी ने जमाई जड़ेंमालतीपुर की राजनीति में विचारधाराओं के टकराव की जगह स्थानीय नेताओं का और समुदाय के प्रति वफ़ादारी का बोलबाला रहता है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने यहां पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। इसके पीछे ज़मीनी स्तर पर लोगों को एकजुट करने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की रणनीति का अहम योगदान रहा है। वहीं साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां पर अपनी पैठ बनाने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई है।सत्ता बरकरार रखने की चुनौतीइस चुनाव में जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस के लिए फिर से सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, तो वहीं भाजपा के लिए सत्ता पर काबिज होना का मौका है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगाई है।

PNSPNS
Apr 22, 2026 - 20:16
 0
Maltipur Assembly Seat: West Bengal की Maltipur सीट पर 60% मुस्लिम वोटर किंगमेकर, TMC-BJP में फंसा पेंच
पश्चिम बंगाल का मालतीपुर विधानसभा क्षेत्र मालदा ज़िले के उत्तरी हिस्से में स्थित है। परिसीमन के बाद साल 2011 में यह सीट अस्तित्व में आई थी। आमतौर पर यह मुस्लिम बहुल सीट मानी जाती है। यहां मुस्लिम समुदाय की हिस्सेदारी करीब 60% से ज्यादा है। बता दें कि राज्य में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। जिसमें पहले फेज में 23 अप्रैल 2026 को और दूसरे फेज में 29 अप्रैल 2026 को मतदान होने हैं। तो आइए जानते हैं इस सीट का समीकरण।

मुख्य मुकाबला

बता दें कि साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मालतीपुर विधानसभा से तृणमूल कांग्रेस ने अब्दुर रहीम बॉक्सी को चुनाव रण में उतारा है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी ने यहां से मासूम नूर को अपना उम्मीदवार बनाया है। भारतीय जनता पार्टी ने इस सीट से आशीष दास पर दांव लगाया है, जबकि सीपीएम ने मिनारुल हुसैन पर भरोसा जताया है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि इस सीट से कौन सा उम्मीदवार जनता का विश्वास जीत पाता है।

टीएमसी ने जमाई जड़ें

मालतीपुर की राजनीति में विचारधाराओं के टकराव की जगह स्थानीय नेताओं का और समुदाय के प्रति वफ़ादारी का बोलबाला रहता है। ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने यहां पर धीरे-धीरे अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। इसके पीछे ज़मीनी स्तर पर लोगों को एकजुट करने सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की रणनीति का अहम योगदान रहा है। वहीं साल 2021 में भारतीय जनता पार्टी ने भी यहां पर अपनी पैठ बनाने का प्रयास किया है, लेकिन अभी तक पार्टी को सफलता नहीं मिल पाई है।

सत्ता बरकरार रखने की चुनौती

इस चुनाव में जहां एक ओर तृणमूल कांग्रेस के लिए फिर से सत्ता को बरकरार रखने की चुनौती है, तो वहीं भाजपा के लिए सत्ता पर काबिज होना का मौका है। टीएमसी चीफ ममता बनर्जी ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रखी है। तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने स्टार प्रचारकों के जरिए चुनाव प्रचार अभियान में पूरी ताकत लगाई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow