Lauki Barfi Recipe: बिना मावा-चीनी के घर पर तैयार करें यह Healthy Dessert, Beginners के लिए खास कुकिंग टिप्स

भारतीय घरों में मीठा खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। खाना खाने के बाद मीठा खाने के लिए होना ही चाहिए। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना मन मारकर रह जाते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मिठाई में कैलोरी की मात्रा काफी होती है। इसलिए बहुत से लोग वजन बढ़ने के डर से मीठा नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लौकी की बर्फी बनाकर खा सकती हैं। इसके लिए न तो आपको दूध की जरूरत होगी और न ही मावा की। आप इसको आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लौकी की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।सामग्रीलौकी - 500 ग्रामघी - दो बड़े चम्मचडेसिकेटेड कोकोनट (सूखा नारियल पाउडर) - एक कपमिल्क पाउडर - आधा कपगुड़ - एक कप या स्वादानुसारथोड़ा सा घी ग्रीस करने के लिएकटे हुए ड्राई फ्रूट्स - 3 से 4 बड़े चम्मचऐसे बनाएं लौकी की बर्फीसबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। लौकी का बीज वाला हिस्सा निकाल दें और फिर एक कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें। अब कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। अब कद्दूकस की हुई लौकी कड़ाही में डालें और स्लो आंच पर भूनें। इसको तब तक भूनना है, जब तक कि इसका पानी न सूख जाए। जब लौकी अच्छे से भुन जाए, तो इसमें गरी का बुरादा डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर मिलाएं।इन सभी चीजों को चलाते हुए मिक्स कर लें। फिर गुड़ को तोड़कर या कद्दूकस करके डालें। अब इसको लगातार चलाते हुए भूनें। इसको तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा होकर जमने वाला न हो जाए। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो एक प्लेट में हल्का सा घी लगाकर उसमें मिश्रण को निकाल लें। साथ ही चम्मच से चलाते हुए इसको प्लेट में बराबर फैला लें।फिर इसको करीब 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। जब यह बर्फी अच्छे से सेट हो जाए, तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। फिर इसको अपनी पसंद के हिसाब से शेप में काट लें। इस तरह से बिना चीनी और दूध वाली लौकी की टेस्टी बर्फी बनकर तैयार है।इन बातों का रखें ख्याललौकी की बर्फी बनाते समय लौकी का पानी अच्छे से सुखाना जरूरी है।गुड़ डालने के बाद इसके मिश्रण को लगातार चलाते रहें।गुड़ आप अपने हिसाब से ज्यादा या फिर कम कर सकती हैं।दो दिन में लौकी की बर्फी को खाकर खत्म कर दें।यह बर्फी तैयार होने के बाद इसको फ्रिज में रखें।

PNSPNS
Jul 29, 2026 - 11:03
 0
Lauki Barfi Recipe: बिना मावा-चीनी के घर पर तैयार करें यह Healthy Dessert, Beginners के लिए खास कुकिंग टिप्स
भारतीय घरों में मीठा खाने के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। खाना खाने के बाद मीठा खाने के लिए होना ही चाहिए। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो अपना मन मारकर रह जाते हैं। यह बात तो हम सभी जानते हैं कि मिठाई में कैलोरी की मात्रा काफी होती है। इसलिए बहुत से लोग वजन बढ़ने के डर से मीठा नहीं खा पाते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर लौकी की बर्फी बनाकर खा सकती हैं। इसके लिए न तो आपको दूध की जरूरत होगी और न ही मावा की। आप इसको आसानी से बनाकर तैयार कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको लौकी की बर्फी की रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं।

सामग्री

लौकी - 500 ग्राम
घी - दो बड़े चम्मच
डेसिकेटेड कोकोनट (सूखा नारियल पाउडर) - एक कप
मिल्क पाउडर - आधा कप
गुड़ - एक कप या स्वादानुसार
थोड़ा सा घी ग्रीस करने के लिए
कटे हुए ड्राई फ्रूट्स - 3 से 4 बड़े चम्मच

ऐसे बनाएं लौकी की बर्फी

सबसे पहले लौकी को अच्छे से धो लें और फिर कद्दूकस कर लें। लौकी का बीज वाला हिस्सा निकाल दें और फिर एक कड़ाही को गैस पर चढ़ा दें। अब कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच घी डालकर गर्म करें। अब कद्दूकस की हुई लौकी कड़ाही में डालें और स्लो आंच पर भूनें। इसको तब तक भूनना है, जब तक कि इसका पानी न सूख जाए। जब लौकी अच्छे से भुन जाए, तो इसमें गरी का बुरादा डालकर मिलाएं। इसके बाद इसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और मिल्क पाउडर मिलाएं।

इन सभी चीजों को चलाते हुए मिक्स कर लें। फिर गुड़ को तोड़कर या कद्दूकस करके डालें। अब इसको लगातार चलाते हुए भूनें। इसको तब तक चलाते हुए पकाएं, जब तक कि यह गाढ़ा होकर जमने वाला न हो जाए। जब यह मिश्रण गाढ़ा होने लगे, तो एक प्लेट में हल्का सा घी लगाकर उसमें मिश्रण को निकाल लें। साथ ही चम्मच से चलाते हुए इसको प्लेट में बराबर फैला लें।

फिर इसको करीब 2 घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें। जब यह बर्फी अच्छे से सेट हो जाए, तो ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालें। फिर इसको अपनी पसंद के हिसाब से शेप में काट लें। इस तरह से बिना चीनी और दूध वाली लौकी की टेस्टी बर्फी बनकर तैयार है।

इन बातों का रखें ख्याल

लौकी की बर्फी बनाते समय लौकी का पानी अच्छे से सुखाना जरूरी है।
गुड़ डालने के बाद इसके मिश्रण को लगातार चलाते रहें।
गुड़ आप अपने हिसाब से ज्यादा या फिर कम कर सकती हैं।
दो दिन में लौकी की बर्फी को खाकर खत्म कर दें।
यह बर्फी तैयार होने के बाद इसको फ्रिज में रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow