KVS-NVS और EMRS Tier 2 Result 2026 पर बड़ी Update: अगस्त मध्य में जारी होंगे नतीजे, जानें क्या है देरी की वजह

क्या आप भी केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट का इतंजार कर रहे हैं,  तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, सीबीएसई की सीटीईटी इकाई ने आधिकारिक रुप से जानकारी दी है कि टियर-2 भर्ती परीक्षा के नतीजे अगस्त में ही घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, 7 अगस्त को एक आधिकारिक रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।कब जारी होगा रिजल्ट?असल में इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, टियर-2 का रिजल्ट अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।रिजल्ट में इतनी देरी क्यों है?आपको बता दें कि, टियर-2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना था। वैसे OMR शीट और आंसर-की संबंधित कार्य पूरा हो चुका है, जबकि डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर भरोसा करें।जाने रिजल्ट के बाद अगला चरणजब टियर-2 का रिजल्ट घोषित हो जाएगा, तो सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। इसके बाद संबंधित पद के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है।सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।कैसे चेक करें रिजल्ट?- आप KVS, NVS, EMRS या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।- अब होमपेज पर 'Recruitment' या 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।- इसके बाद KVS/NVS/EMRS Tier 2 Result 2026 लिंक को चूज करें।- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट या स्कोरकार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा।- ध्यान से रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारी के चेक कर लें।- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 

PNSPNS
Aug 8, 2026 - 16:51
 0
KVS-NVS और EMRS Tier 2 Result 2026 पर बड़ी Update: अगस्त मध्य में जारी होंगे नतीजे, जानें क्या है देरी की वजह
क्या आप भी केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस टियर-2 परीक्षा 2026 का रिजल्ट का इतंजार कर रहे हैं,  तो यह लेख आपके लिए है। दरअसल, सीबीएसई की सीटीईटी इकाई ने आधिकारिक रुप से जानकारी दी है कि टियर-2 भर्ती परीक्षा के नतीजे अगस्त में ही घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, 7 अगस्त को एक आधिकारिक रुप से प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है।

कब जारी होगा रिजल्ट?
असल में इन परीक्षाओं का आयोजन मार्च 2026 में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए किया गया था। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, टियर-2 का रिजल्ट अगस्त 2026 के मध्य से चरणबद्ध तरीके से घोषित किए जाएंगे।

रिजल्ट में इतनी देरी क्यों है?
आपको बता दें कि, टियर-2 परीक्षा में ऑब्जेक्टिव और डिस्क्रिप्टिव दोनों प्रकार के प्रश्न शामिल थे। परीक्षा में 68 विषयों की 2.1 लाख से अधिक डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाना था। वैसे OMR शीट और आंसर-की संबंधित कार्य पूरा हो चुका है, जबकि डिस्क्रिप्टिव उत्तर पुस्तिकाओं की जांच अंतिम चरण में है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट पर भरोसा करें।

जाने रिजल्ट के बाद अगला चरण
जब टियर-2 का रिजल्ट घोषित हो जाएगा, तो सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवार अपने स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। इसके बाद संबंधित पद के अनुसार स्किल टेस्ट या इंटरव्यू आयोजित किया जा सकता है।

सभी चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के अनुसार अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी। मेरिट सूची में नाम आने वाले अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। फिर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

कैसे चेक करें रिजल्ट?
- आप KVS, NVS, EMRS या CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

- अब होमपेज पर 'Recruitment' या 'Result' सेक्शन पर क्लिक करें।

- इसके बाद KVS/NVS/EMRS Tier 2 Result 2026 लिंक को चूज करें।

- अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट या स्कोरकार्ड स्क्रीन पर नजर आएगा।

- ध्यान से रिजल्ट में दर्ज सभी जानकारी के चेक कर लें।

- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow