Kitchen Tips: बोरिंग लौकी से बनाएं 2 टेस्टी डिश, ये Quick Pulao-Kebab रेसिपी है कमाल

अधिकतर घरों में लौकी का नाम सुनते ही बच्चे और बड़े मुंह बना लेते हैं। लेकिन लौकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि लौकी की साधारण सब्जी खाने में बोरिंग लग सकती है। इसलिए आप बच्चों को नए तरीके से लौकी बनाकर खिला सकती हैं। आप लौकी राइस की दी गई दो टेस्टी औऱ बेहतरीन रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दो रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको बनाकर आप बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं।लौकी पुलाव की सामग्रीबासमती चावल (भीगे हुए) - 1 कपघी, आधा कप दही - 2 चम्मचकद्दूकस की हुई लौकी (निचोड़कर पानी निकाल दें) - 1 कपखड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग)बारीक कटा प्याजअदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्चऐसे बनाएंकुकर में 2 चम्मच घी डालें और खड़े मसाले भी डालें।फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।दही, नमक और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं।फिर भीगे हुए चावल और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सीटी आने तक पकाएं।अब गरमा-गरम शाही लौकी पुलाव रायते के साथ परोसें।लौकी-चावल के चटपटे कबाबलौकी - 2 कपपके हुए चावल - 1 कपमसाले - अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्चबेसन या ब्रेड क्रम्ब्स - 3-4 बड़े चम्मचलाल मिर्च पाउडरहल्दीअमचूर पाउडरगरम मसालाहरा धनिया - बारीक कटा हुआतेल - शैलो फ्राई करने के लिएऐसे बनाएंकद्दूकस की हुई लौकी सो अच्छे से निचोड़कर इसका सारा पानी निकाल दें। फिर एक बड़े बाउल में मैश किए हुए चावल और निचोड़ी हुई लौकी को डालें। अब इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले मिलाएं। इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन और हरा धनिया डालें। इस मिश्रण का आटा गूंथ लें। मिश्रण अगर गीला लगे तो थोड़ा सा बेसन और मिला लें। अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। या फिर टिक्की का आकार दे दें। एक पैन में थोड़ा से तेल गर्म कर लें। फिर इस टिक्की को दोनों ओर से सुनहरा होने तक भून लें। इससे यह क्रिस्पी बनेंगे।

PNSPNS
Apr 3, 2026 - 12:23
 0
Kitchen Tips: बोरिंग लौकी से बनाएं 2 टेस्टी डिश, ये Quick Pulao-Kebab रेसिपी है कमाल
अधिकतर घरों में लौकी का नाम सुनते ही बच्चे और बड़े मुंह बना लेते हैं। लेकिन लौकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद होती है। क्योंकि लौकी की साधारण सब्जी खाने में बोरिंग लग सकती है। इसलिए आप बच्चों को नए तरीके से लौकी बनाकर खिला सकती हैं। आप लौकी राइस की दी गई दो टेस्टी औऱ बेहतरीन रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दो रेसिपीज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनको बनाकर आप बच्चों को बनाकर खिला सकती हैं।

लौकी पुलाव की सामग्री

बासमती चावल (भीगे हुए) - 1 कप
घी, आधा कप दही - 2 चम्मच
कद्दूकस की हुई लौकी (निचोड़कर पानी निकाल दें) - 1 कप
खड़े मसाले (तेजपत्ता, दालचीनी, लौंग)
बारीक कटा प्याज
अदरक-लहसुन पेस्ट और हरी मिर्च

ऐसे बनाएं

कुकर में 2 चम्मच घी डालें और खड़े मसाले भी डालें।
फिर प्याज और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें।
अब इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 2 मिनट तक पकाएं।
दही, नमक और थोड़ा गरम मसाला मिलाएं।
फिर भीगे हुए चावल और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर सीटी आने तक पकाएं।
अब गरमा-गरम शाही लौकी पुलाव रायते के साथ परोसें।

लौकी-चावल के चटपटे कबाब

लौकी - 2 कप
पके हुए चावल - 1 कप
मसाले - अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च
बेसन या ब्रेड क्रम्ब्स - 3-4 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर
हल्दी
अमचूर पाउडर
गरम मसाला
हरा धनिया - बारीक कटा हुआ
तेल - शैलो फ्राई करने के लिए

ऐसे बनाएं

कद्दूकस की हुई लौकी सो अच्छे से निचोड़कर इसका सारा पानी निकाल दें।
 
फिर एक बड़े बाउल में मैश किए हुए चावल और निचोड़ी हुई लौकी को डालें।
 
अब इसमें कटी हरी मिर्च, अदरक-लहसुन पेस्ट और सभी सूखे मसाले मिलाएं।
 
इसके बाद ब्रेड क्रम्ब्स या बेसन और हरा धनिया डालें। इस मिश्रण का आटा गूंथ लें।
 
मिश्रण अगर गीला लगे तो थोड़ा सा बेसन और मिला लें।
 
अब हाथों पर थोड़ा सा तेल लगाकर मिश्रण से छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। या फिर टिक्की का आकार दे दें।
 
एक पैन में थोड़ा से तेल गर्म कर लें। फिर इस टिक्की को दोनों ओर से सुनहरा होने तक भून लें। इससे यह क्रिस्पी बनेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow