Kitchen Tips: पकौड़े के बाद बचे बेसन घोल का क्या करें? ये Kitchen Hacks हैं कमाल, बनाएं 4 नई Dishes

गर्मी का मौसम हो या फिर बरसात का, शाम को चाय के साथ पकौड़े खाने का मन तो हर किसी का होता है। लेकिन कई बार पकौड़े बनाने के बाद घोल बच जाता है। घोल खत्म करने के चक्कर में कई बार पकौड़े ज्यादा तल जाते हैं, या फिर घोल फेंक दिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घोल बनाते समय सही मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बचे हुए बेसन के घोल को फेंकने के बजाय क्या बना सकती हैं।चीला बनाएंबेसन का घोल फेंकने की जगह आप चीला बना सकती हैं। बेसन के घोल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजें डालकर चीला बना सकती हैं। यह खाने में टेस्टी होता है और आप इसको टोमैटो सॉस के साथ खा सकती हैं। बेसन टोस्ट बनाएंअगर आप ज्यादा पकौड़े नहीं बनाना चाहती हैं, तो बचे हुए घोल से बेसन टोस्ट बना सकती हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल करें। इसको ब्रेड घोल में डालें और तवे पर पका लें। ब्रेड घोल को सोख लेता है और तवे पर पकने के बाद टेस्टी लगता है। यह अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी होता है, जोकि हर किसी को पसंद आएगा।कढ़ी बनाएंअगर आपको समय नहीं आ रहा है कि बेसन के घोल का क्या करें, तो आप इससे कढ़ी बना सकती हैं। आपको डिनर के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। आप इस घोल में दही और पानी मिला दें। फिर कढ़ाई में प्याज और टमाटर डालकर कढ़ी को पका लें।बेसन का पराठा बनाएंबेसन के घोल को फेंकने की जगह आप इसको आटे में गूंथ सकती हैं। इसका पराठा बना सकती हैं, जिस तरह से बेसन की चीला होता है, उसी तरह बेसन का पराठा बनकर तैयार होगा। यह पराठा सॉफ्ट बनता है। इसको आटे में मिक्स करके नॉर्मल आटे की तरह गूंथना है।

PNSPNS
Jun 10, 2026 - 12:07
 0
Kitchen Tips: पकौड़े के बाद बचे बेसन घोल का क्या करें? ये Kitchen Hacks हैं कमाल, बनाएं 4 नई Dishes
गर्मी का मौसम हो या फिर बरसात का, शाम को चाय के साथ पकौड़े खाने का मन तो हर किसी का होता है। लेकिन कई बार पकौड़े बनाने के बाद घोल बच जाता है। घोल खत्म करने के चक्कर में कई बार पकौड़े ज्यादा तल जाते हैं, या फिर घोल फेंक दिया जाता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि घोल बनाते समय सही मात्रा का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि बचे हुए बेसन के घोल को फेंकने के बजाय क्या बना सकती हैं।

चीला बनाएं

बेसन का घोल फेंकने की जगह आप चीला बना सकती हैं। बेसन के घोल में प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और धनिया जैसी चीजें डालकर चीला बना सकती हैं। यह खाने में टेस्टी होता है और आप इसको टोमैटो सॉस के साथ खा सकती हैं। 

बेसन टोस्ट बनाएं

अगर आप ज्यादा पकौड़े नहीं बनाना चाहती हैं, तो बचे हुए घोल से बेसन टोस्ट बना सकती हैं। इसके लिए ब्रेड स्लाइस का इस्तेमाल करें। इसको ब्रेड घोल में डालें और तवे पर पका लें। ब्रेड घोल को सोख लेता है और तवे पर पकने के बाद टेस्टी लगता है। यह अंदर से सॉफ्ट और बाहर से क्रिस्पी होता है, जोकि हर किसी को पसंद आएगा।

कढ़ी बनाएं

अगर आपको समय नहीं आ रहा है कि बेसन के घोल का क्या करें, तो आप इससे कढ़ी बना सकती हैं। आपको डिनर के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा। आप इस घोल में दही और पानी मिला दें। फिर कढ़ाई में प्याज और टमाटर डालकर कढ़ी को पका लें।

बेसन का पराठा बनाएं

बेसन के घोल को फेंकने की जगह आप इसको आटे में गूंथ सकती हैं। इसका पराठा बना सकती हैं, जिस तरह से बेसन की चीला होता है, उसी तरह बेसन का पराठा बनकर तैयार होगा। यह पराठा सॉफ्ट बनता है। इसको आटे में मिक्स करके नॉर्मल आटे की तरह गूंथना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow